IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का ऐलान कब? इस दिन होगी खिलाड़ियों की घोषणा!
IND vs NZ ODI squad: भारतीय क्रिकेट फैंस न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत के बाद, अब टीम इंडिया घर में 'ब्लैक कैप्स' की चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार है।
कब होगा टीम का ऐलान? (IND vs NZ ODI squad)
रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 3 या 4 जनवरी को एक ऑनलाइन मीटिंग के जरिए टीम फाइनल कर सकती है। जहां न्यूज़ीलैंड ने माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में अपनी टीम घोषित कर दी है, वहीं भारत अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने की योजना बना रहा है। इस सीरीज में वराट कोहली और रोहित शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

फॉर्म में रोहित शर्मा और विराट कोहली
इस सीरीज की सबसे बड़ी खबर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे सेटअप में वापसी है। विजय हजारे ट्रॉफी में इन दोनों दिग्गजों ने क्रमशः मुंबई और दिल्ली के लिए शतकीय पारियां खेलकर आलोचकों को खामोश कर दिया है। उनकी यह शानदार फॉर्म न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। साथ ही, झारखंड के लिए ईशान किशन का मात्र 33 गेंदों में जड़ा गया ऐतिहासिक शतक चयनकर्ताओं के लिए 'सिरदर्द' बढ़ा सकता है, क्योंकि टॉप ऑर्डर में जगह पाने के लिए जबरदस्त होड़ मची है।
शुभमन गिल की वापसी तय
चर्चाओं का केंद्र शुभमन गिल भी हैं। गर्दन की चोट से उबरने के बाद गिल वापसी के लिए तैयार हैं। सवाल यह है कि क्या चयनकर्ता उन्हें फिर से वनडे कप्तान की जिम्मेदारी सौंपेंगे? एशिया कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उनके संघर्ष के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट उन पर कितना भरोसा जताता है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर की फिटनेस और फॉर्म पर भी सभी की निगाहें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications