IND vs NZ: पल भर में टूट गए सपने, 4 अनलकी भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिली ODI टीम में जगह
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही जहां कई खिलाड़ियों की वापसी ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया। ये खिलाड़ी लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे थे या वापसी की दहलीज पर खड़े थे, लेकिन किस्मत ने इस बार उनका साथ नहीं दिया।
कुछ सीनियरों को वर्कलोड मैनेजमेंट या अन्य कारणों से टीम में जगह नहीं मिली लेकिन वापसी की राह देख रहे कुछ खिलाड़ियों को निराशा हुई। आइए नजर डालते हैं उन 4 दुर्भाग्यशाली भारतीय खिलाड़ियों पर जिन्हें न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली।

मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाजी की रीढ़ माने जाने वाले मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उनकी वापसी का इंतजार अब लंबा होता चला जा रहा है।, हालांकि शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज़ का टीम से बाहर होना भारत के लिए अच्छा नहीं है। सलेक्टर्स के बारे में दिए गए बयान का नुकसान उनको हुआ है। शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं।
संजू सैमसन
हर बार चयन के समय चर्चा में रहने वाले संजू सैमसन के साथ एक बार फिर निराशा हाथ लगी। सीमित मौकों में प्रभाव छोड़ने के बावजूद उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए हैं। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप और टीम कॉम्बिनेशन के कारण संजू को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जगह नहीं मिल सकी। आज ही विजय हजारे ट्रॉफी में सैमसन के बल्ले से शतक आया है लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
ईशान किशन
ईशान किशन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के इर्द-गिर्द बने हुए हैं, लेकिन निरंतरता की कमी उनके लिए भारी पड़ी। विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्पों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते इस बार चयनकर्ताओं ने केएल राहुल और ऋषभ पंत पर भरोसा जताया, जिससे ईशान को बाहर बैठना पड़ा। हालांकि ईशान किशन धांसू फॉर्म में हैं।
ऋतुराज गायकवाड़
घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ का नाम चयन से बाहर रहना चौंकाने वाला रहा। तकनीकी रूप से मजबूत और शांत स्वभाव के इस बल्लेबाज़ को भविष्य का वनडे खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन टॉप ऑर्डर में पहले से मौजूद अनुभवी सितारों के कारण उन्हें एक बार फिर इंतजार करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications