IND vs NZ Best XI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की बेस्ट प्लेइंग 11, ये 4 दिग्गज बाहर?
IND vs NZ India Best 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज में टीम इंडिया अपने कुछ सबसे भरोसेमंद सितारों की वापसी के साथ मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है, जिससे प्लेइंग-11 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।
वर्कलोड मैनेज करने के लिए कई दिग्गज बाहर (IND vs NZ India Best 11)
भारतीय चयनकर्ताओं ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया है। वहीं, हालिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

फिट होकर वापस लौटे कप्तान गिल
शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबरकर वापस आ चुके हैं। उनके आने से 2023 वर्ल्ड कप वाली मशहूर जोड़ी फिर से मैदान पर दिखेगी। कप्तान रोहित शर्मा के साथ गिल पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़कर अपनी लय साबित कर दी है। तीसरे नंबर पर रन-मशीन विराट कोहली का खेलना तय है, जो खुद भी घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाकर लौट रहे हैं।
श्रेयस अय्यर की वापसी
श्रेयस अय्यर की वापसी से नंबर-4 की समस्या हल होती दिख रही है। हालांकि, अय्यर की चोट के बाद उनकी फिटनेस पर नजर रहेगी। यदि वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो ऋषभ पंत एक विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे। नंबर-5 पर केएल राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में फिनिशर की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा पर होगी।
दूसरे ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच मुकाबला है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नीतीश को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज की वापसी से आक्रमण बेहद मजबूत हुआ है। वह अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव के साथ मिलकर कीवी बल्लेबाजों को चुनौती देंगे।
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की बेस्ट 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications