IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल हुआ टाई या बारिश में धुला, तो कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन?
IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रविवार को होने वाले इस बड़े मैच में अगर बारिश बाधा डालती है या मुकाबला टाई हो जाता है, तो आईसीसी के कुछ खास नियम लागू होते हैं।
अगर मैच के दौरान बारिश हो जाती है, तो पहले उसी दिन मुकाबला पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) भी रखा जाता है। जरूरत पड़ने पर ओवरों की संख्या कम की जा सकती है।

न्यूनतम ओवर का नियम
नॉकआउट मैच में परिणाम निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी होता है। अगर बारिश के कारण मैच रुकता है लेकिन दोनों टीमों के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं, तो परिणाम डीएलएस मेथड से निकाला जाएगा।
रिजर्व डे का प्रावधान
अगर फाइनल मुकाबला उसी दिन पूरा नहीं हो पाता, तो इसके लिए एक रिजर्व डे (अगला दिन) रखा जाता है। मैच अगले दिन वहीं से शुरू होगा जहां से खेल रुका था। इस फाइनल मुकाबले को भी 9 मार्च तक खत्म करने का प्रावधान है। इसके बाद कोई अलग निर्णय लिया जाएगा।
मैच टाई होने पर क्या होगा? (IND vs NZ)
अगर फाइनल मुकाबला टाई हो जाता है, तो विजेता का फैसला सुपर ओवर से किया जाएगा। यहां एक और सवाल यह है कि सुपर ओवर में बारिश आती है, तब क्या होगा?
अगर मैच और रिजर्व डे दोनों धुल गए (IND vs NZ)
अगर खराब मौसम के कारण मैच और रिजर्व डे दोनों पर खेल संभव नहीं हो पाता, तो आईसीसी के नियम के अनुसार दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है। टेबल पर टॉप रहने वाली टीम का यहां कोई मतलब नहीं होता। दोनों टीमों को विजेता घोषित किया जाएगा। सुपर ओवर में भी अगर बारिश आए और मुकाबला नहीं होता है, तब भी जॉइंट विनर का ही प्रावधान होगा।












Click it and Unblock the Notifications