IND vs NZ: फाइनल से पहले अहमदाबाद में 'थाला' की धमाकेदार एंट्री, क्या भारत को मिलेगी तीसरी ट्रॉफी? वीडियो
IND vs NZ ICC T20 WC 2026 Final: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आज होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम का माहौल पूरी तरह बदल गया है। इस हाई-वोल्टेज फाइनल की सुबह अहमदाबाद की धरती पर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कदम रखा है।
धोनी ने जीते हैं तीन आईसीसी ट्रॉफी (IND vs NZ ICC T20 WC 2026 Final)
धोनी की इस अचानक एंट्री ने फैंस के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। धोनी का मैच देखने आना टीम इंडिया के लिए एक बड़े बूस्टर के रूप में देखा जा रहा है। एमएस धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट में आईसीसी ट्रॉफियों का पर्याय माना जाता है। 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत से लेकर 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी तक धोनी ने भारत को विश्व विजेता बनने की आदत डाली थी।

सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका
अब जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने खिताब को डिफेंड करने और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो स्टैंड्स में कैप्टन कूल की मौजूदगी खिलाड़ियों के दबाव को कम करने का काम करेगी। जैसे ही धोनी के अहमदाबाद पहुंचने की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, शहर के होटल और स्टेडियम के बाहर फैंस का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
'थाला' की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे फैंस
लोग अपने पसंदीदा 'थाला' की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। फैंस का मानना है कि धोनी की मौजूदगी भारत के लिए लकी चार्म साबित होगी। एक फैन ने कहा कि जब माही भाई साथ हों, तो डरने की कोई बात नहीं। उनका आशीर्वाद ही टीम इंडिया को चैंपियन बना देगा। न्यूज़ीलैंड जैसी टीम के खिलाफ भारत के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। टीम को यहां अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications