इत्तेफाक से नहीं आए दीपक हुडा के 4 विकेट, हार्दिक की कमान में ऐसे बल्लेबाजों के लिए रेडी है नई सोच
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को आसानी से 65 रनों से हरा दिया क्योंकि भारत ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 18.5 ओवर में 126 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से पार्ट टाइम गेंदबाज दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या ने इस सीरीज में कप्तानी का जिम्मा संभाला है जो उनके लिए नई बात नहीं है और हार्दिक चाहते हैं कि बल्लेबाज आगे आकर गेंद से भी जिम्मेदारियों को अंजाम देने का काम करें। (Photo- ICC)

दीपक हुड्डा ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए
हालांकि मजेदार बात यह रही कि हार्दिक ने खुद कोई गेंदबाज इस मैच में नहीं की। उनको जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि बाकि गेंदबाजों ने काम किया। भारत इस मैच में सनसनी उमरान मलिक के बिना उतरा और यह फैसला जाहिरी तौर पर फैंस के गले नहीं उतरा। लेकिन भुवनेश्वर ने अच्छे तीन ओवर फेंके। अर्शदीप खराब रहे लेकिन फिर मोहम्मद सिराज ने बहुत बढ़िया चार ओवर किए। वाशिंगटन सुंदर ने रन पिटवाए लेकिन युजवेंद्र चहल ने फिर बेहतरीन बॉलिंग की और अंत में दीपक हुड्डा ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट हासिल करके मैच की पटकथा समाप्त की।

बल्लेबाजों से गेंदबाजी में और ज्यादा योगदान चाहता हूं
हार्दिक ने मैच के बाद कहा, इससे बेहतर और क्या हो सकता था। सभी ने योगदान दिया और सूर्यकुमार ने स्पेशन काम किया। हम 170-175 के स्कोर पर भी खुश थे। गेंदबाजों ने बेहतर काम किया और ये गेंदबाजी में अग्रेसिव माइंडसेट की बात थी। हालात काफी गीले थे तो गेंदबाजों को क्रेडिट जाता है। मैंने खुद काफी गेंदबाजी की है और मैं बाकी बॉलिंग ऑप्शन को देख रहा हूं। ऐसा नहीं है कि ये हमेशा काम करेगा लेकिन मैं बल्लेबाजों से गेंदबाजी में और ज्यादा योगदान चाहता हूं। मुझे उनसे प्रोफेशनल होने की उम्मीद है और वे ऐसे हैं।
Recommended Video

एक ऐसा माहौल जरूरी है जहां लोग खुश रहें
हार्दिक ने टीम के माहौल पर बात करते हुए कहा कि एक ऐसा माहौल जरूरी है जहां लोग खुश रहें। मैंने इस टीम में कई बार देखा है जहां खिलाड़ी एक दूसरे की सफलता पर काफी खुश रहते हैं। और ये महत्वपूर्ण है। मुझे अगले मैच में बदलाव के बारे में नहीं पता है। मैं इस स्क्वॉड में हर किसी को मौका देना चाहूंगा लेकिन एक बार में एक गेम लिया जाएगा तो ये थोड़ा मुश्किल है।
बता दें इस मुकाबले में ना उमरान थे और ना ही सबके चहेते और देश के सबसे होनहार में से एक संजू सैमसन।












Click it and Unblock the Notifications