VIDEO: हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को कोच गंभीर ने लगाया गले, पंड्या ने कराई मुलाकात तो हुआ कुछ ऐसा
IND vs NZ Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के निर्णायक मोड़ पर भारतीय खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनकी पार्टनर माहिका शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर एक साथ नज़र आ रहे हैं। इस मुलाकात के वीडियो ने इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं और चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।
गंभीर ने लगाया माहिका को गले (IND vs NZ Hardik Pandya)
यह घटना उस समय की है जब भारतीय टीम सेमीफाइनल की जीत के बाद मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना हो रही थी। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि हेड कोच गौतम गंभीर आगे चल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे हार्दिक पंड्या ने उन्हें पुकारा और रुकने का इशारा किया। इसके बाद हार्दिक ने अपनी पार्टनर माहिका शर्मा का परिचय गंभीर से करवाया। कोच गंभीर ने औपचारिकता निभाते हुए माहिका का अभिवादन किया और उन्हें साइड हग दिया।

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?
भले ही यह एक सामान्य मुलाकात थी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे 'ऑकवर्ड' करार दे रहे हैं। वीडियो में गौतम गंभीर की शारीरिक भाषा काफी आरक्षित और गंभीर नजर आ रही थी, जो उनके स्वभाव का हिस्सा है। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि यह मुलाकात थोड़ी 'जबरदस्ती' की गई लग रही थी। बता दें कि एक्ट्रेस माहिका शर्मा इस पूरे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पंड्या के साथ साये की तरह बनी हुई हैं।
मैदान पर चीयर करती नजर आईं माहिका शर्मा
माहिका शर्मा न केवल स्टैंड्स से हार्दिक को चीयर करती दिखी हैं, बल्कि उन्हें हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी काफी समय बिताते देखा गया है। वानखेड़े में हुए सेमीफाइनल के दौरान भी अगस्त्य को संभालते हुए उनके वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब कोच के साथ उनकी इस मुलाकात को हार्दिक की ओर से रिश्ते को ऑफिशियल माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications