IND vs NZ Final Match Ticket: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल की टिकट बिक्री आज, कब और कैसे खरीदें टिकट

IND vs NZ Final Match Ticket: क्रिकेट के दीवानों के लिए वो बड़ा मौका आ गया है, जिसका इंतज़ार पिछले कई दिनों से हो रहा था। रविवार, 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाना है। अगर आप अब तक टिकट नहीं पा सके हैं और स्टेडियम में बैठकर टीम इंडिया को चीयर करना चाहते हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है।

टिकटों के लिए लोग सोशल मीडिया पर भी पूछ रहे हैं कि आखिर कब अंतिम टिकटों की बिक्री की जाएगी। जिन भी लोगों का टिकट को लेकर सवाल है, उनको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी मिलेगी।

IND vs NZ Final Match Ticket Booking Online T20 World Cup Final Tickets Price Narendra Modi Stadium Ticket Booking
Photo Credit: AI Image

रिपोर्ट्स के अनुसार फाइनल मैच की टिकटों की आखिरी सेल आज शाम 6 बजे शुरू होने की पूरी संभावना है। यह फैन्स के लिए टिकट हासिल करने का अंतिम अवसर होगा। इस मुकाबले का क्रेज सातवें आसमान पर है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि खिड़की खुलते ही कुछ ही मिनटों में सारे टिकट सोल्ड आउट हो जाएंगे।

टिकटों की शुरुआती कीमत 2,000 रुपये रखी गई है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो बजट में मैच देखना चाहते हैं। वीआईपी और प्रीमियम सीटों की कीमतें 60,000 तक गई थीं, लेकिन खबर है कि ये सभी महंगे टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अब सारा मुकाबला बेस प्राइस वाली सीटों के लिए है।

कब और कैसे खरीदें टिकट (IND vs NZ Final Match Ticket)

  • ऑफिशियल पार्टनर: टिकट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म (जैसे BookMyShow या ICC की वेबसाइट) पर ही उपलब्ध होंगे।
  • लॉग-इन पहले ही करें: शाम 6 बजे सेल शुरू होने से 15 मिनट पहले ही अपने अकाउंट में लॉग-इन कर लें और पेमेंट डिटेल्स (Card/UPI) तैयार रखें।
  • तेज इंटरनेट: टिकट बुक करते समय हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करें, क्योंकि एक सेकंड की देरी भी आपको वेटिंग लिस्ट में डाल सकती है।

ठगी का शिकार होने से बचें (IND vs NZ Final Match Ticket)

फाइनल मैच के जुनून को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई फर्जी लिंक और 'ब्लैक' में टिकट बेचने वाले सक्रिय हो सकते हैं। ध्यान रखें कि केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट खरीदें, अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+