IND vs NZ Final: 'पनौती स्टेडियम नहीं चाहिए', मुंबई फाइनल शिफ्ट करने की उठी मांग, क्या बदल जाएगा वेन्यू?
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 8 मार्च को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हालांकि, मैच से पहले सोशल मीडिया पर कुछ फैंस के बीच एक डर भी घर कर गया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली शानदार जीत के बाद अब फैंस फाइनल मुकाबले को अहमदाबाद से मुंबई शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर 'वेन्यू शिफ्ट' की मांग और पिटीशन (IND vs NZ Final)
इंस्टाग्राम और एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के मरीन ड्राइव पर फैंस एक अनौपचारिक पिटीशन साइन करते नजर आ रहे हैं। फैंस का तर्क है कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारतीय टीम के लिए 'लकी' नहीं रहा है, खासकर नॉकआउट मुकाबलों में टीम को यहां हार झेलनी पड़ी है। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की कड़वी यादों और इसी टूर्नामेंट के सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का हवाला देते हुए कुछ फैंस इसे 'पनौती' करार दे रहे हैं।

क्या बदल जाएगा फाइनल का वेन्यू
इस बीच एक फैन का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें उसने कहा कि हमें वर्ल्ड कप फाइनल वानखेड़े में ही चाहिए, किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। हालांकि, यह मांग संभव नहीं हो सकता है। क्योंकि आईसीसी के तय शेड्यूल में अंतिम समय पर बदलाव तकनीकी और प्रशासनिक रूप से संभव नहीं है। भले ही सोशल मीडिया पर वेन्यू बदलने की मांग उठ रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि फैंस हर हाल में अहमदाबाद पहुंचने की होड़ में हैं।
फ्लाइट टिकटों के दामों में 100% से अधिक की बढ़ोतरी
मुंबई से अहमदाबाद की फ्लाइट टिकटों के दामों में 100% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। मुंबई और नवी मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली लगभग सभी उड़ानें फुल हो चुकी हैं, और आखिरी मिनट की सीटों के लिए मारामारी मची हुई है। वानखेड़े का माहौल बेशक जादुई था, लेकिन अहमदाबाद का सवा लाख की क्षमता वाला स्टेडियम टीम इंडिया के लिए इस बार लकी साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications