Dream11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND vs NZ Dream11 Prediction: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, इस वजह से यह मैच दोनों टीमों के लिए एक बेहतरीन अवसर है अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का बेहतरीन मौका है। भारत के खिलाड़ी मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं।

पाकिस्तान से मिली थी जीत (IND vs NZ Dream11 Prediction)

भारत ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। दोनों टीमों के पास अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, और इस मैच में दोनों ही टीमें अपनी अतिरिक्त खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं, ताकि सेमीफाइनल के लिए तैयारियां और भी मजबूत हो सकें। भारत की तरफ से ऋषभ पंत और अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

IND vs NZ 1

कोहली और रचिन रविंद्र पर रहेगी नजर

भारत ने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां उसने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में विराट कोहली ने भारत के लिए 100 रन बनाए थे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जहां उसने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड के लिए 112 रन बनाए थे।

मैच के लिए बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम- 1

कप्तान- विराट कोहली
उप-कप्तान- शुभमन गिल
विकेटकीपर- केएल राहुल
बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, विल यंग
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स
गेंदबाज- मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मैट हेनरी

मैच के लिए बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम- 1

कप्तान- शुभमन गिल
उप-कप्तान- मिचेल सैंटनर
विकेटकीपर- केएल राहुल
बल्लेबाज- विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विल यंग
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, ग्लेन फिलिप्स
गेंदबाज- मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मैट हेनरी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंडः विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मााइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विलियम ओरुर्के।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+