ODI के 'राजकुमार' के लिए T20 अभी 'परिकथा' नहीं बना, गिल और ईशान के जोड़ी से खुश नहीं आकाश चोपड़ा

वनडे क्रिकेट में बैटिंग की नई परिभाषा लिखने वाले शुभमन गिल के लिए टी20 क्रिकेट में फिलहाल बहुत अच्छी कहानी नहीं है। उन्होंने पिछली कई टी20 पारियों में ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

Shubman Gill

एक फॉर्मेट से दूसरे में जाना कितना मुश्किल भरा हो सकता है ये सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के केस से समझा जा सकता था। यादव टी20 से वनडे में आए और एक साधारण बल्लेबाज की तरह से खेलते दिखाई दिए। वनडे क्रिकेट में नजाकत भरी बल्लेबाजी को फिर से परिभाषित करने वाले शुभमन गिल भी फटाफट फॉर्मेट में बहुत ज्यादा सहज नहीं रहे हैं ये उनके आईपीएल करियर को देखकर भी पता चल जाता है। वनडे में कभी आउट ना होता दिखने वाला ये खिलाड़ी रांची में पहले टी20 में न्यूजीलैंड के सामने सस्ते में आउट हो गया। ये वही कीवी टीम है जिसने शायद वनडे में गिल को आउट करने की उम्मीदें भी छोड़ दी होगी। गिल ने T20I में अपनी पिछली 12 पारियों में केवल 36 का उच्चतम स्कोर बनाया है।

गिल के लिए टी20 क्रिकेट की शानदार कहानी नहीं

गिल के लिए टी20 क्रिकेट की शानदार कहानी नहीं

इस मैच में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से भारत के टॉप बल्लेबाज साबित होते हैं और 47 रनों की पारी खेलते हैं। वाशिंगटन सुंदर का कैमियो छोड़ दिया जाए जो यादव फिर से बेहतरीन शॉट्स की छटा दिखाते हुए पवेलियन लौटते हैं। कीवियों के खिलाफ हाथों 21 रन की हार के बाद, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने यह भी महसूस किया कि ईशान किशन और शुभमन गिल का ओपनिंग संयोजन इस समय भारत के लिए अच्छा काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। चोपड़ा का मानना ​​है कि गिल के लिए अब तक टी20 क्रिकेट की शानदार कहानी नहीं रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं थी और इस तरह मैच उनके हाथों से फिसल गया।

176 रनों का पीछा करना एक असंभव काम हो गया

176 रनों का पीछा करना एक असंभव काम हो गया

आकाश चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर पर ये बातें कही हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, 31 साल के राहुल त्रिपाठी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित करने में नाकाम रहे। हालांकि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने कोशिश की, लेकिन उनमें से कोई भी बड़ी पारी को अंजाम नहीं दे सका।

मैच के बाद, चोपड़ा ने उल्लेख किया कि सूर्यकुमार के बल्लेबाजी करने तक भारत के लिए उम्मीदें थीं लेकिन उसके बाद, भारत के लिए जीत हासिल करना मुश्किल था। भले ही वाशिंगटन सुंदर ने बीच 28 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक लगाकर सरप्राइज किया लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम के लिए 176 रनों का पीछा करना एक असंभव काम ही साबित हुआ।

वाशिंगटन सुंदर ने अंत में थोड़ी इज्जत बचाई

वाशिंगटन सुंदर ने अंत में थोड़ी इज्जत बचाई

आकाश ने कहा, सूर्यकुमार यादव ने कवर के ऊपर से बेहद खूबसूरत छक्का लगाया और फिर अगली ही गेंद पर आउट हो गए। मुझे लगता है कि खेल बदलने वाला क्षण था। हार्दिक पांड्या भी आउट हो गए और वाशिंगटन सुंदर ने अंत में थोड़ी इज्जत बचाई। उन्होंने 50 रन बनाए और टीम को बहुत करीब ले गए। लेकिन एक बिंदु के बाद भारत के लिए ये टारगेट हासिल करना लगभग असंभव हो गया था।

Recommended Video

    Sania Mirza Networth: Dubai में आलीशान घर, मंहगी कार का शौक, कितने करोड़ की मालिकन ? वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+