IND vs NZ: ईशान किशन की वापसी से वैभव सूर्यवंशी पर गिरेगी गाज? भारत की प्लेइंग XI में हो सकते हैं बदलाव
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में चौथे टी20 में भारतीय टीम की नजर जीत का सिलसिला जारी रखने के साथ-साथ खिलाड़ियों को आजमाने पर भी होगी।
मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा ईशान किशन की संभावित वापसी को लेकर है। चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर रहे ईशान अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं तीसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले युवा वैभव सूर्यवंशी की जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ईशान किशन की वापसी पर रहेंगी नजरें
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। इस चोट के कारण वह दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेल सके। उनकी गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।
ईशान की उपलब्धता चौथे टी20 के लिए अहम होगी। अगर वह मैच खेलने के लिए फिट घोषित होते हैं, तो टीम मैनेजमेंट को बल्लेबाजी क्रम और खिलाड़ियों के संयोजन पर फैसला लेना होगा। उन्होंने ऑकलैंड में टीम इंडिया के साथ नेट अभ्यास किया है, ऐसे में फिट माने जा सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में मचाया धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 मुकाबले में 19 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखाई। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा के साथ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई।
वैभव के इस प्रदर्शन ने उन्हें चौथे मुकाबले में भी मौका मिलने का मजबूत दावेदार बना दिया है। अब ईशान किशन की वापसी होने पर टीम मैनेजमेंट को यह तय करना होगा कि वह मौजूदा कॉम्बिनेशन बरकरार रखे या किसी अनुभवी खिलाड़ी को वापस लाए।
संजू सैमसन की भूमिका भी अहम
संजू सैमसन भी चौथे टी20 से पहले चर्चा में हैं। तीसरे मुकाबले में वह 18 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि एक पारी के आधार पर यह नहीं कह सकते कि संजू को बाहर किया जाना चाहिए। उस मैच में संजू की बैटिंग के समय स्कोर ज्यादा बचा नहीं था। यह तय है कि ईशान किशन के आने पर कुछ तो होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।


Click it and Unblock the Notifications
