IND vs NZ: रजत पाटीदार को नहीं मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग XI, यहां देखें लाइव मैच

तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने पहले ही जीत दर्ज कर ली है, तीसरे मैच में जीत दर्ज कर नज़रें क्लीन स्वीप पर रहेंगी।

IND vs NZ

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा। दो मैचों में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है और तीसरे मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड की टीम का प्रयास यही रहेगा कि अंतिम मुकाबले को जीतकर प्रतिष्ठा बचाई जाए। हालांकि यह काम इतना आसान भी नहीं कहा जा सकता है। जिस टीम की रणनीति मैदान पर बेहतर तरीके से लागू होगी उसी को मुकाबले में जीत मिलेगी।

टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव

टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव

भारतीय टीम ने दो मुकाबले जीतकर सीरीज पहले से ही अपने कब्जे में ले ली है। ऐसे में रोहित शर्मा बेंच स्ट्रेंथ के कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। रजत पाटीदार को शायद इस बार भी टीम में जगह नहीं मिलेगी. द्रविड़ ने कहा है कि टीम की प्लेइंग इलेवन सेट है, चोट या अन्य परिस्थिति में पाटीदार को लिया जा सकता है. उमरान मलिक को शार्दुल ठाकुर या शमी की जगह गेंदबाजी क्रम में लाया जा सकता है। टीम इंडिया के पास बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का एक अच्छा मौका कहा जा सकता है।

ऐसे देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण

ऐसे देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1:30 पर शुरू होगा। टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। इन सबके अलावा डीडी स्पोर्ट्स भी एक माध्यम है जहां इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेल सकते हैं

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेल सकते हैं

भारत: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर/उमरान मलिक, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स/मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, डग ब्रेसवेल/शिपली/डफी, ब्लेयर टिकनर और लोकी फर्ग्युसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+