IND vs NZ ODI: रोहित–विराट जलवा बिखेरने को तैयार, इस दिन होगा मैच, टीम को लेकर सस्पेंस बरकरार
IND vs NZ 3rd ODI, Rohit And Kohli: इंदौर का होल्कर स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट मैच के लिए तैयार है। 18 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच का इंतजार फैंस अभी से ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी में इस स्टेडियम में मैच देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ की आने की संभावना जताई जा रही है।
रोहित-कोहली को लेकर उत्साहित फैंस (IND vs NZ 3rd ODI, Rohit And Kohli)
भारतीय क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद जोड़ी को फैंस प्यार से 'रो-को' बुलाते हैं। अब यह जोड़ी लंबे समय बाद होल्कर स्टेडियम के मैदान पर एक साथ नजर आएगी। पिछले एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे रोहित और विराट अब मुख्य रूप से 50 ओवर के वनडे फॉर्मेट पर अपना ध्यान फोकस कर रहे हैं। इंदौर के फैंस के लिए यह पल बेहद खास है, क्योंकि संभवतः यह इन दोनों दिग्गजों का इस मैदान पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।

जबरदस्त फॉर्म में हैं दोनों बल्लेबाज
इन दोनों बल्लेबाजों ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। विराट कोहली ने उस सीरीज में 56.16 की औसत से 674 रन कूट डाले थे, जिसमें दो लगातार शतक शामिल थे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी सीरीज की शुरुआत अर्धशतक से की थी और आखिरी मैच में 75 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी यही फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बरकरार रहने की उम्मीद है।
होल्कर स्टेडियम के पुराने रिकॉर्ड
इंदौर का यह मैदान इन दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद है। रोहित शर्मा ने इस मैदान पर शानदार शतक जड़ा है और यहां उनका औसत 44 का रहा है। विराट कोहली ने भी यहां कुछ अहम पारियां खेली हैं और उनका औसत 33 के करीब है। बीसीसीआई ने टी20 टीम की घोषणा तो कर दी है, लेकिन वनडे टीम का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। खबरों की मानें तो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है।
हालांकि, भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर चोट से उबरकर वापसी करने को तैयार हैं। विशेष रूप से अय्यर, जो सितंबर में सिडनी वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे, उन्हें नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाते देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications