IND vs NZ: 10 रन देकर 4 विकेट, दीपक हुडा ने गेंदबाजी में बना दिया जबरदस्त रिकॉर्ड
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अच्छी जीत दर्ज करते हुए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 65 रनों से कीवियों को हराया। ये न्यूजीलैंड की धरती पर मिली एक बेहतरीन जीत थी जिसके सूत्रधार थे सूर्यकुमार यादव और उनको प्लेअर ऑफ द मैच भी दिया गया। स्काई की परफॉरमेंस के अलावा ये मैच भारतीय गेंदबाजी के लिए भी ठीक रहा जहां स्पिनरों ने बढ़िया योगदान दिया। इसके चलते ही कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी नहीं करके दीपक हुड्डा को गेंद थमाने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। (Photo- ICC)

2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए
हुड्डा ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जिसमें तीन विकेट तो एक ही ओवर में आए और कीवियों की पारी का अंत भी हो गया। हुड्डा के अलावा युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। लेकिन अंत में ये हुड्डा की परफॉरमेंस थी जिसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करा दिया। हुड्डा के अलावा मिशेल सेंटनर, डेनियल विट्टोरी और ट्रेंट बोल्ट ही ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने देशों के बीच हुए टी20 मुकाबले में चार विकेट हासिल किए। ये सभी बड़े गेंदबाज रहे हैं।

गेंदबाजी में बना दिया जबरदस्त रिकॉर्ड
लेकिन हुड्डा ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेने वाले अकेले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल थे जिन्होंने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने ये कारमाना ईडन गार्डन में किया था। इसके अलावा हुडा ने टी20 क्रिकेट में पहली बार चार विकेट भी लिए। उनका पिछला टी20 बेस्ट 23 रन पर तीन विकेट था।
इस बीच, न्यूजीलैंड ने टी20 में भारत के खिलाफ अपना दूसरा सबसे कम स्कोर दर्ज किया। ये अपने घर में उनका भारत के खिलाफ सबसे कम टी20 स्कोर भी है। उनका सबसे कम 17.2 ओवर में 111 रन पिछले साल कोलकाता में आया था।

दूसरी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की
भारत ने टी20 में न्यूजीलैंड पर रनों के अंतर से अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। इससे पहले 73 रन से उनकी सबसे बड़ी जीत नवंबर 2021 में ईडन गार्डन्स में आई थी। अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार 22 नवंबर को नेपियर में होगा।












Click it and Unblock the Notifications