Rinku Singh का 'गदर'! कीवी गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बजाया डंका!
IND Vs NZ 1st T20 Rinku Singh: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार को भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। यह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में जड़ दिए 84 रन (IND Vs NZ 1st T20 Rinku Singh)
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (10) और वापसी कर रहे इशान किशन (8) के सस्ते में आउट होने के बाद युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला। अभिषेक ने अपनी 45 गेंदों की पारी में 85 रन कूट डाले, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल थे। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 22 गेंद) के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत को मध्यक्रम में वह मजबूती दी, जिसकी बदौलत टीम 200 के पार पहुंचने का आधार तैयार कर सकी।

वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह ने किया कमाल
अंतिम ओवरों का 'पावरहाउस' पारी के अंतिम पड़ाव पर जब भारत ने हार्दिक पांड्या (25) और शिवम दुबे (9) के रूप में कुछ विकेट जल्दी गंवाए तब रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी 'फिनिशर' की भूमिका के साथ न्याय किया। रिंकू ने मात्र 20 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत अंतिम ओवरों में रन गति को चरम पर ले जाने में सफल रहा। रिंकू ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
जैकब डफी ने किया प्रभावित
न्यूज़ीलैंड की ओर से जैकब डफी सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर 2 विकेट लिए। काइल जेमीसन ने भी 2 विकेट चटकाए, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 54 रन लुटाए। हालांकि, मैच का टर्निंग पॉइंट कप्तान मिचेल सेंटनर का वह फैसला रहा, जब उन्होंने पारी का आखिरी ओवर खुद न डालकर डेरिल मिचेल को सौंपा। मिचेल के इस ओवर में रिंकू सिंह ने 21 रन बटोर कर भारत के स्कोर को 238 तक पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications