IND vs NED: कब और कहां होगा भारत-नीदरलैंड के बीच मुकाबला? लीग स्टेज में टीम इंडिया की अंतिम टक्कर
IND vs NED T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन के लिए तैयार है। ग्रुप-ए के अपने अंतिम लीग मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करते हुए अविजित रहने का प्रयास करेगी, जिससे अगले चरण में लाभ होने के आसार हैं।
टीम इंडिया ने अब तक अपने तीन मैचों में यूएस, नामीबिया और पाकिस्तान को पटखनी देने का काम किया है। ग्रुप ए से भारतीय टीम ने सुपर आठ में एंट्री हासिल कर ली है। अंतिम मुकाबला औपचारिकता है लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर हर मैच अहम होता है।

IND vs NED: कब होगा मुकाबला
भारत और नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला बुधवार 18 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। नीदरलैंड से टीम इंडिया को टक्कर मिलने के आसार हैं। नीदरलैंड ने पाकिस्तान को टक्कर दी थी लेकिन अंतिम ओवर में पराजय का सामना करना पड़ा था।
IND vs NED: कहां होगा मैच
इस हाई-वोल्टेज मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा। स्थानीय समय के अनुसार मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।
टीम इंडिया बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है
यह टूर्नामेंट का 36वां मैच होगा और ग्रुप-ए की अंतिम भिड़ंत होगी। पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच का उपयोग अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने या खिलाड़ियों को लय में बनाए रखने के लिए कर सकते हैं। कुछ प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनको अभी तक प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है।
भारत-नीदरलैंड मैच को लेकर पूरी जानकारी (IND vs NED)
- मैच: भारत बनाम नीदरलैंड (ग्रुप-ए, मैच 36)
- तारीख: बुधवार, 18 फरवरी 2026
- समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications