IND vs NED: 3 भारतीय खिलाड़ियों की अगले मैच से छुट्टी? नीदरलैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव
IND vs NED: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को पराजित करने के बाद टीम इंडिया ने सुपर आठ में जगह हासिल कर ली है। ग्रुप ए से टीम इंडिया ने अब तक धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने तीन मैचों में लगाकर जीत दर्ज करते हुए तालिका में टॉप स्थान हासिल किया है।
हालांकि लीग स्टेज में भारतीय टीम को अभी एक मुकाबला और खेलना है। इस मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव होते हुए देखे जा सकते हैं। जिन प्लेयर्स को मौका नहीं मिला है, उनको आजमाया जा सकता है। टीम इंडिया के पास अन्य प्लेयर्स को परखने का यह अंतिम मौका है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किये बिना अन्य खिलाड़ियों को आजमाने का अवसर नहीं होगा। इस वजह से यहां तीन उन प्लेयर्स के बारे में बताया गया है, जो नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।
कुलदीप यादव
पाक के कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया था क्योंकि कोलंबो की पिच की यही डिमांड थी। कुलदीप यादव के आने से अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया था। अब अहमदाबाद में अर्शदीप सिंह की वापसी होती दिखाई दे रही है। वहां पिच बैटिंग के लिए अच्छी रहती है।
जसप्रीत बुमराह
यहां एक और संभावना बुमराह को लेकर भी बनती है। हालांकि अहमदाबाद में बुमराह लोकल बॉय हैं लेकिन उनको आराम देकर सिराज को लाया जा सकता है। बुमराह को सुपर आठ के लिए फिट और तरोताजा रखने के लिए सिराज को लाने का विकल्प बुरा नहीं है।
वरुण चक्रवर्ती
वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर समस्या थी। उनको इस मुकाबले में आजमाया जा सकता है। अगर वह फिट हैं, तो पता चल जाएगा। सुंदर की फिटनेस देखने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। नीदरलैंड के खिलाफ उनको लाने के लिए वरुण चक्रवर्ती को बाहर किया जा सकता है। सुंदर ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी के साथ बैटिंग भी अच्छी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications