IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह की ललकार, आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले दी बड़ी प्रतिक्रिया

India vs Ireland, Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से दहाड़ मारने के लिए तैयार हैं। बुमराह को आयरलैंड दौरे पर कप्तान बनाकर भेजा गया है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को डब्लिन में खेला जाएगा। इसकी तैयारियों में टीम इंडिया जुटी हुई है।

बुमराह ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा है कि सब कुछ ठीक है और मैंने एनसीए में काफी मेहनत की थी। लम्बा समय लगा लेकिन अब सब ठीक है। मेरी बॉडी अच्छा महसूस कर रही है और मैं भी अब कुछ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहता हूं। वापसी करके अच्छा लग रहा है। मुझे गेम टाइम चाहिए, इसलिए खेलकर अच्छा लगेगा।

jasprit bumrah

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि मैं खुद को रोक नहीं रहा हूं और न ही गेंदबाजी के लिए कोई पाबंदी है। आयरलैंड में अच्छा मौसम है और मैं अपनी गेंदबाजी का लुत्फ़ उठा रहा हूं। मेरी बॉडी भी अच्छा महसूस कर रही है और मैं आने वाले मैच के लिए तैयार हूं।

गौरतलब है कि बुमराह चोट के कारण लम्बे समय तक बाहर रहे हैं। इस दौरान वह आईपीएल में नहीं खेले थे। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से भी वह बाहर रहे थे। इसके अलावा वेस्टइंडीज दौरे पर भी वह टीम इंडिया के साथ नहीं जा पाए थे। वर्ल्ड कप और एशिया कप से पहले उनका फिट होना अच्छी खबर है।

बुमराह ने कहा कि मैं अपनी चोट के बाद नहीं सोच था कि यह खराब समय है। मैं ज्यादा सोच ही नहीं रहा था। समस्याएँ थीं और मैं यह सोच रहा था कि इनको ठीक कैसे करना है। एक बार जब इनका हल निकल गया, मैं खुश था। मैं धीरे-धीरे खुद को आगे बढ़ाते हुए वापसी करूंगा।

गौरतलब है कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बुमराह का फिट होना जरूरी है। इस वजह से उनको गेम टाइम देना अहम था। आयरलैंड दौरे पर टी20 फ़ॉर्मेट में उनको मैदान पर उतारने का मुख्य कारण भी यही था। बुमराह टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड करते हैं। आयरलैंड दौरे के दौरान उनके ऊपर नज़रें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+