IND vs IRE: बुमराह की टीम सीरीज जीतना चाहेगी, दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

India vs Ireland 2nd T20 Playing 11 Prediction: डब्लिन में आयरलैंड को पहले टी20 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का शानदार मौका है। आयरलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच है। मुकाबला रविवार को होगा।

जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच में अपना बेस्ट देते हुए सीरीज जीतने का पूरा प्रयास करेगी। दूसरी तरफ पॉल स्टर्लिंग की आयरिश टीम के पास सीरीज बचाने का अंतिम मौका है। इस मैच में जीत दर्ज कर आयरलैंड की टीम सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी।

indian team

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के आसार बहुत कम हैं। पिछले मैच में बारिश का खलल देखने को मिला था। इस वजह से सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सामने नहीं आया था। हालांकि गेंदबाजी में टीम इंडिया धाकड़ रही।

ओपनर बल्लेबाज: ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल पहला नाम होगा। जायसवाल की फॉर्म भी काफी धाकड़ है और वह रन भी बना रहे हैं। उनके अलावा दूसरे ओपनर बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का नाम दिमाग में आता है। ये दोनों खिलाड़ी ओपन करेंगे।

मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: नम्बर तीन पर पिछले मैच में तिलक वर्मा को खिलाया गया था लेकिन वह बिना खाता खोले आउट हुए थे। एक बार फिर से उनको इस नम्बर पर मौका मिलेगा। संजू सैमसन चार नम्बर पर खेलेंगे। उनके बाद रिंकू सिंह और शिवम दुबे का नाम आता है। बतौर ऑल राउंडर इस टीम में वॉशिंगटन सुंदर खेलने वाले हैं।

गेंदबाज: कप्तान जसप्रीत बुमराह इस टीम को गेंदबाजी में लीड करेंगे। पिछले मैच में बुमराह प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे। उनके अलावा दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा का नाम आता है। अर्शदीप सिंह तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+