IND vs HK: गंभीर ने मैनेजमेंट पर उठाए सवाल, कहा- हार्दिक को आराम तो इस खिलाड़ी को मिले मौका
एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। पिछले मैच के हीरो हार्दिक पांड्या की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिला है। टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पांड्या हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है।

गंभीर ने उठाए सवाल
इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय टीम मैंनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। गंभीर ने कहा कि अगर आप ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में शामिल करते हैं तो दिनेश कार्तिक को बाहर जाना चाहिए। वहीं अगर आप हार्दिक पांड्या को आराम दिया जाता है तो दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। बता दें कि हुड्डा पार्टटाइम स्पिनर हैं। वहीं आईपीएल 2022 में उन्होंने बल्ले से कई उपयोगी पारियां भी खेली थीं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।












Click it and Unblock the Notifications