IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, दोहरा शतक जड़ बनाया रिकॉर्ड, सचिन-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम के मैदान पर यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की। यशस्वी जायसवाल 290 गेंद में 209 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 19 चौके और सात छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में यशस्वी जायसवाल ने संभलकर पारी की शुरुआत की। उन्होंने 277 गेंद में अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। ऐसा करने के साथ ही वह भारत की तरफ से टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 22 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है।

IND vs ENG 1

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

यशस्वी जायसवाल की इस पारी की प्रशंसा सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार कर रहे हैं। इसके अलावा स्टेडियम में देखने आए फैंस ने खड़े होकर यशस्वी जायसवाल की पारी की सराहना की। उन्होंने ताली बजाकर यशस्वी जायसवाल का मनोबल बढ़ाया। यशस्वी जायसवाल ने भी मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाते हुए दोहरा शतक को सेलिब्रेट किया।

भारत के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक जड़ने के साथ ही ऐसा करने वाले दुनिया के 11 में सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा भारत के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हो गए हैं। जिन्होंने टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा है। यशस्वी जायसवाल से पहले इस लिस्ट में भारत के सिर्फ दो खिलाड़ियों का नाम ही है जो उनसे आगे हैं। भारत के लिए सुनील गावस्कर ने 21 साल 227 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। इस लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं।

सचिन-कोहली भी नहीं कर सके थे ऐसा

यशस्वी जायसवाल ने कुछ ऐसा किया जो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज भी नहीं कर सके थे। सुनील गावस्कर के बाद दूसरा नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली का है। विनोद कांबली ने 21 साल 32 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया था।वहीं यशस्वी जायसवाल की बात करें तो यशस्वी ने 22 साल 37 दिन की उम्र में यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+