IND vs ENG: जायसवाल ने दिखाई इंग्लैंड को बैजबॉल बैटिंग, टी20 की तरह खेलते हुए जड़ी तूफानी फिफ्टी

India vs England: इंग्लैंड की टीम जब टेस्ट क्रिकेट खेलती है तो बैजबॉल बैटिंग की काफी चर्चा होती है। बैजबॉल शैली से इंग्लैंड की टीम ने काफी मैचों में जीत भी दर्ज की है। भारत दौरे पर हैदराबाद में पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन भारत ने भी तूफानी बैटिंग की।

भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की। हार्टली को उन्होंने दो छक्के जमाए। इसके बाद जायसवाल ने लगातार तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश स्पिनरों को धो डाला। जायसवाल के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस दिखे।

ind vs eng
Photo Credit: BCCI

जायसवाल ने बैजबॉल अंदाज में बल्लेबाजी करते उए तूफानी अर्धशतक जमा दिया। उन्होंने महज 47 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस दौरान जायसवाल के बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के आए। भारत के लिए रोहित शर्मा और जायसवाल ने तूफानी शुरुआत की।

पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और जायसवाल ने मिलकर 80 की भागीदारी की। रोहित शर्मा एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हुए आउट हो गए। उनको लीच ने पांचवीं बार आउट किया। रोहित शर्मा 24 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस तरह इंग्लैंड ने पहली सफलता हासिल की।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 246 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बेन स्टोक्स के बल्ले से 70 रनों की पारी देखने को मिली। वह इंग्लैंड की तरफ से अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। अश्विन और जडेजा को 3-3 विकेट मिले, बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+