IND vs ENG: धुआंधार शतक के बाद जायसवाल हुए रिटायर्ड हर्ट, भारतीय टीम के पास बड़ी लीड

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोल रहा है। जायसवाल ने दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाया था। इसके बाद अब राजकोट टेस्ट मैच में भी उनका एक और धमाका देखने को मिला है।

तीसरे दिन के खेल में भारत के लिए दूसरी पारी में खेलते हुए शतक जमा दिया। टेस्ट करियर में जायसवाल का यह तीसरा शतक है। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने तेज बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के बैजबॉल का जवाब दिया।

india and england
Photo Credit: BCCI

जायसवाल ने 122 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया। चौके से उनका सैकड़ा पूरा हुआ। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 गगनचुम्बी छक्के उड़ाए और इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर परेड कराई। शतक के बाद जायसवाल ने पिछली बार की तरह इस बार भी 'किस' करने का इशारा किया और बल्ला ऊपर कर दिया।

दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया वह 19 रन के निजी स्कोर पर रूट के गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इस समय कुल स्कोर 30 रन था। यहाँ से गिल और जायसवाल ने मोर्चा संभाला।

गिल और जायसवाल ने खेलते हुए रणनीति के तहत बैटिंग की। जायसवाल आक्रामक रहे और गिल ने रक्षात्मक रुख अपनाया। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी देखने को मिली। इंग्लैंड के गेंदबाज दूसरा विकेट लेने के लिए दौड़-धूप करते नज़र आए।

जायसवाल का शतक होने के बाद गिल भी पीछे नहीं थे और अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। जायसवाल बाद में पीठ में दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी जगह रजत पाटीदार आए यकीन बिना खाता खोले चलते बने। कुलदीप यादव को नाईट वॉचमैन के रूप में बुलाया गया।

दिल का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट पर 196 रन बनाए। गिल 65 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया के पास अब कुल 322 रनों की लीड हो गई है। रूट और हार्टली ने दूसरी पारी में 1-1 विकेट झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+