छोटा बच्चा समझकर ना कोई आंख दिखाना रे, जायसवाल और स्टोक्स की लाइव भिड़ंत, अंग्रेज की निकाल दी हेकड़ी
IND vs ENG: भारत के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल मैदान पर उलझने में भरोसा नहीं करते हैं और अपना काम करते चले जाते हैं लेकिन उनको कोई छेड़ता है, तो वह छोड़ते नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में भी कुछ यही देखने को मिला, मैदान पर उनकी भिड़ंत बेन स्टोक्स से हो गई।
यशस्वी जायसवाल के बल्ले से चौका खाने के बाद बेन स्टोक्स ने कुछ कहा, इसके बाद जायसवाल भी पीछे नहीं रहे और गेंदबाज से पूछ लिया कि क्या कहा? बेन स्टोक्स ने आंखें दिखाई लेकिन जायसवाल कहां डरने वाले थे, उन्होंने भी अपने अंदाज में जवाब दे डाला।

19वें ओवर की चौथी गेंद पर जायसवाल ने बेन स्टोक्स को चौका मारा, इस पर स्टोक्स नाखुश हुए और भारतीय ओपनर को डराने का प्रयास किया। यह सब अगली गेंद पर हुआ, जब हल्के हाथों से खेलकर जायसवाल ने दौड़कर एक रन चुराया और स्टोक्स के पास से भागे। स्टोक्स ने कुछ कहा, तो जायसवाल ने कहा कि मुझसे आप यह नहीं सुनना चाहेंगे। इसके बाद स्टोक्स बोले कि क्या नहीं सुनना चाहेंगे? स्टोक्स ने इस दौरान आंखें भी दिखाई।
IND vs ENG: जायसवाल समझ गए चाल
मामला ओवर के साथ समाप्त हुआ लेकिन अगले ओवर में फिर से बातचीत हुई। इस बार नायर ने गेंद को रक्षात्मक रूप से खेल दिया, तो स्टोक्स ने जायसवाल की तरफ चहलकदमी की और पूछा कि तुमने पिछले ओवर में क्या कहा था? जायसवाल इस बार समझ गए थे कि यह फ़ालतू ड्रामा किया जा रहा है, मुझे इन सबमें नहीं उलझते हुए गेम पर ध्यान देना है। वह स्टोक्स को भाव नहीं देते हुए दूर हो गए।
IND vs ENG: स्टोक्स ने किया जायसवाल को आउट
दरअसल स्टोक्स का प्रयास था कि किसी तरह जायसवाल का ध्यान भटकाया जाए, हालांकि इसमें सफलता नहीं मिली। यशस्वी जायसवाल ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। लीड्स में उन्होंने सैकड़ा जड़ा था लेकिन इस बार शतक से थोड़ा चूक गए। हालांकि उनका विकेट बेन स्टोक्स को ही मिला।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications