IND vs ENG: कौन है भारतीय टीम का सबसे धांसू लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज? 4 खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। दोनों टीमों की तरफ से बल्लेबाजों ने रन बनाए। टॉप बल्लेबाज शुभमन गिल रहे, उनके बल्ले से 754 रन आए। गिल ने इस सीरीज में कुल 4 शतकीय पारियां खेली।

टीम इंडिया की तरफ से गिल के अलावा भी कई खिलाड़ी तबाही मचाने में सफल रहे थे लेकिन लेफ हैण्ड बल्लेबाजों का जलवा अलग लेवल वाला था। चार बल्लेबाजों के बीच टक्कर रही और यह साबित करने की होड़ दिखाई दी कि मैं ज्यादा बेहतर हूं या मैं टॉप क्लास हूं। इन चारों लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों के आंकड़े जरुर देखने चाहिए।

ind vs eng

रविन्द्र जडेजा

दोनों टीमों की ओवलऑल लिस्ट में रविन्द्र जडेजा चौथे स्थान पर है। उनका बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने 86 के औसत से कुल 516 रन बनाए। इन रनों में मैनचेस्टर टेस्ट का वह शतक भी शामिल है, जिससे भारतीय टीम ने मुकाबला ड्रॉ कराते हुए इंग्लैंड का दिल तोड़ दिया था।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने भी इस सीरीज में तहलका मचाया है। हालांकि अंतिम मुकाबले से पहले वह चोटिल होकर बाहर हो गए लेकिन 4 मैचों में दो शतक उनके बल्ले से देखने को मिले। ऋषभ पंत ने कुल 479 रन बनाए। मैनचेस्टर में तो चोट के बाद भी वह खेलने आए और फिफ्टी जड़कर गए।

यशस्वी जायसवाल

ओपन करते हुए यशस्वी जायसवाल ने भी कुछ मौकों पर अपना काम बखूबी करने का प्रयास किया। उन्होंने 5 मैचों में खेलते हुए 411 रन बनाए। इस दौरान दो बार शतकीय पारियां भी खेली। जायसवाल का औसत 41 का रहा, इसे और इसे और ऊपर ले जाया जा सकता था।

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर ने नीचे खेलते हुए अपना प्रभाव छोड़ने में सफलता हासिल की। वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला मैनचेस्टर में चला और वह सैकड़ा जमाने में सफल रहे। कुल 4 मुकाबले खेलते हुए सुंदर ने 284 रन हासिल किये। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह करने का प्रयास किया। अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में सुंदर ने अहम फिफ्टी जड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+