IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 में कौन है ज्यादा 200 का स्कोर बनाने में आगे? कौन सी टीम का है भौकाल
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अब टीम में नहीं है। तीन दिग्गज तो रिटायर हो गए हैं।
दोनों टीमों के बीच सबसे छोटे प्रारूप में रोमांच चरम पर होता है। गेंदबाजों की धुनाई होती है और बल्लेबाजों के रन आते हैं। बल्लेबाजों का प्रयास तेजी से बल्लेबाजी करते हुए फैन्स का मनोरंजन करना होता है। इससे बड़ा स्कोर भी देखने को मिलता है।

टी20 में 200 या इससे ज्यादा का स्कोर काफी अच्छा माना जाता है। भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों के दौरान भी कई बार यह स्कोर देखने को मिला है। दोनों टीमों में किसने ज्यादा बार 200 का आंकड़ा हासिल किया है, यह चर्चा और उत्सुकता का विषय होना चाहिए।
IND vs ENG के बीच कौन आगे
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए सभी टी20 मैचों में 6 बार 200 का इससे ज्यादा रनों का स्कोर बना है। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने ज्यादा बार 200 रनों का स्कोर बनाया है और इंग्लैंड की टीम इस मामले में पीछे है।
IND vs ENG के बीच किसके नाम उच्चतम स्कोर
टीम इंडिया ने 4 मौकों पर 200 या इससे ज्यादा रनों का स्कोर हासिल किया है। दूसरी तरह इंग्लिश टीम को यह स्कोर हासिल करने में दो बार ही मौका मिला है। जहाँ तक उच्चतम स्कोर की बात है, तो 2 विकेट पर 224 रन बनाकर टीम इंडिया यहाँ भी टॉप पर है।
एक मैच में दोनों टीमों ने बनाये 200 रन
एक मैच ऐसा रहा है, जहाँ दोनों टीमों ने 200 का स्कोर हासिल किया लेकिन टीम इंडिया ने इसमें जीत दर्ज की थी। यह वही मैच था, जिसमें युवराज सिंह ने छह छक्के लगातार मारे थे। साल 2007 में के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान डरबन में यह स्कोर बना था।
भारत-इंग्लैंड के बीच बने 200 के स्कोर की सूची
भारत- 224/2, अहमदाबाद, 2021
भारत- 218/4, डरबन, 2007
इंग्लैंड- 215/7, नॉटिंघम, 2022
भारत- 202/6, बेंगलुरु, 2017
भारत- 201/3, ब्रिस्टल, 2018
इंग्लैंड- 200/6, डरबन, 2007












Click it and Unblock the Notifications