VIDEO: शुभमन गिल ने चीते की रफ्तार से दौड़ पकड़ा चमत्कारिक कैच, चौंक गया स्टेडियम में बैठा हर दर्शक
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के लिए फील्डिंग में शुभमन गिल ने बेहतरीन कार्य किया। गिल ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी इंग्लिश टीम ने नहीं की होगी।
गिल ने इंग्लैंड के सेट हो चुके बल्लेबाज हैरी ब्रूक को धांसू कैच लेकर वापस पवेलियन की राह दिखा दी। यह भी उस समय हुआ, जब भारतीय टीम को विकेट की काफी ज्यादा दरकार थी। टीम इंडिया के लिए यह काम गिल और हर्षित राणा ने मिलकर किया।

इंग्लैंड के लिए जो रूट और हैरी ब्रूक तीसरे विकेट के लिए बड़ी भागीदारी करने जा रहे थे। उस समय हर्षित राणा को गेंदबाजी करने के लिए लाया गया। इसके बाद उन्होंने धीमी गति की गेंद से ब्रूक को चकमा देने में सफलता हासिल की और गिल ने पीछे दौड़कर कैच पकड़ा।
गिल ने गेंद के पीछे दौड़ते हुए लम्बी दूरी तय करते हुए ब्रूक को 31 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। यह कैच उसी तरह का था, जैसे यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी के दौरान बेन डकेट का कैच पकड़ा था। जायसवाल ने नागपुर वनडे में कुछ यही काम किया था। गिल और जायसवाल दोनों ने कपिल देव की याद दिला दी, उन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल में विवियन रिचर्ड्स का कैच पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications