Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: डेब्यू टेस्ट में सरफराज ने खेला बैजबॉल क्रिकेट, जडेजा ने जड़ा चौथा टेस्ट शतक

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने धमाकेदार अंदाज में अपना टेस्ट डेब्यू किया है। तूफानी अंदाज में खेलते हुए सरफराज ने अपने चयन को सही साबित कर दिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। रोहित शर्मा के आउट होने पर सरफराज खेलने आए।

जडेजा के साथ मिलकर सरफराज ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। वह अपना खाता खोलने के बाद लगातार तबाही मचाते चले गए और इंग्लिश गेंदबाजों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। डेब्यू मैच में सरफराज ने बैजबॉल क्रिकेट खेला।

sarfaraz khan
Photo Credit: BCCI

इंग्लैंड की टीम बैजबॉल गेम के लिए जानी जाती है लेकिन यहाँ सरफराज ने उनकी भाषा में जवाब देते हुए महज 48 गेंद में फिफ्टी जमा डाली। वह 7 चौके और 1 छक्के से अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 300 का आंकड़ा भी पार कर लिया। सरफराज ने डेब्यू टेस्ट में आते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में यह सबसे तेज अर्धशतक है।

फिफ्टी के बाद सरफराज अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन जडेजा की गलत कॉल के कारण वह नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट हो गए, वह 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रविन्द्र जडेजा ने अपना शतक पूरा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का यह चौथा शतक है।

सरफराज के आउट होने पर कुलदीप यादव को बतौर नाईट वॉचमैन भेजा गया। उनके साथ जडेजा शतक जड़कर क्रीज पर थे। दिल का खेल समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए जडेजा 110 और कुलदीप 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। मार्क वुड ने इंग्लैंड के लिए 3 और हार्टली ने 1 विकेट झटका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+