IND vs ENG: कुलदीप यादव से लाइव मैच में भिड़े रोहित शर्मा, जानिए क्यों हुई बहस, वीडियो वायरल
IND vs ENG: रोहित शर्मा कप्तानी के दौरान अलग-अलग चीजें करते हुए दिखाई देते हैं। कई बार वह नाराज़ हो जाते हैं और अपने खिलाड़ियों को सुना भी देते हैं लेकिन मैदान से बाहर जाते ही फिर से वही हँसी मज़ाक वाला स्वभाव रहता है। रोहित ने खिलाड़ियों को कहा भी है कि मैदान की बातों का बुरा मत मानना।
इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। किसी बात को लेकर कुलदीप यादव जब बोल रहे थे तो रोहित शर्मा ने गुस्सा दिखाया। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा को कुलदीप यादव की कोई बात अच्छी नहीं लगी है लेकिन बाद में वह मजाक में सब कुछ ठीक होने का इशारा करते हैं।

कुलदीप तेजी से बोलते हैं और बाद में रोहित शर्मा का रिएक्शन आता है। गुस्से जैसी प्रतिक्रिया भारतीय कप्तान देते हैं। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया। फैन्स ने रोहित के इस अंदाज की भी जमकर तारीफ की है। कुछ देर बार उनका मुस्कुराता हुआ भी एक दृश्य दिखाई देता है।
इससे पहले भी रोहित शर्मा की कुछ बातों के कुछ वीडियो सामने आया हैं। विशाखापट्टनम टेस्ट में गाली देते हुए खिलाड़ियों को वह कहते हैं कि गार्डन में कोई नहीं घूमेगा। इस तरह की चीजें मैदान पर अक्सर होती रहती है लेकिन कुलदीप और रोहित का वीडियो काफी चर्चा में है।
भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे इंग्लैंड को 399 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया। इंग्लैंड ने खेल समाप्ति तक 1 विकेट पर 67 रनों का स्कोर बनाया।












Click it and Unblock the Notifications