IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 रनों का लक्ष्य, ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
IND vs ENG, Rishabh Pant: दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की। इस प्रदर्शन की अगुवाई कप्तान शुभमन गिल ने की। जिन्होंने 161 रनों की दमदार पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतक जमाकर टीम की बढ़त मजबूत की। जडेजा 69 रन बनाकर अंत तक नाबाद लौटे। भारत ने इंग्लैंड के सामने अब जीत के लिए 608 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया है। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और शोएब बशीर को दो-दो सफलता मिली, जबकि ब्रायडन कार्स और जो रूट ने एक-एक विकेट झटके।
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास (IND vs ENG, Rishabh Pant)
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में चल रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। पंत ने चौथे दिन शानदार और आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। पंत ने चौथे दिन तेज गति से रन बनाने का काम किया।

ऋषभ पंत ने लगाए कुल 22 छक्के
27 वर्षीय पंत ने अब तक इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में कुल 22 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा एक देश में लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कुल 21 छक्के जड़े थे। चौथे दिन जब भारत ने 126 रन पर 3 विकेट खो दिए थे, तब पंत बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर आए।
पंत ने तेज अंदाज में बनाए रन
उन्होंने आते ही आक्रामक खेल दिखाया और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर हावी हो गए। पहले सेशन के अंत तक पंत 35 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद थे, जिसमें 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इससे पहले, हेडिंग्ले टेस्ट में पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया था और 9 छक्के जड़े थे, जो एक भारतीय विकेटकीपर के तौर पर एक नया रिकॉर्ड था।












Click it and Unblock the Notifications