IND vs ENG: स्टोक्स की गिल्लियां बिखेरते ही अश्विन के नाम बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
IND vs ENG: भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन धीरे-धीरे टेस्ट क्रिकेट में एक कीर्तिमान की तरफ बढ़ रहे हैं। अश्विन 500 टेस्ट विकेटों के करीब है। इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच में अश्विन ने एक अन्य कीर्तिमान हासिल कर लिया है, यह भी छोटी उपलब्धि नहीं है।
अश्विन टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा आउट करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नम्बर पर आ गए हैं। इस मामले में वह एक पहले भारतीय बन गए हैं। हालंकि उनके साथ इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव का नाम भी शामिल है।

कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में मुद्दसर नाजर को आउट किया था। 12 बार यह बल्लेबाज कपिल देव का शिकार बना था। इस लिस्ट में बेन स्टोक्स ताजा नाम हैं। अश्विन ने 25 पारियों में गेंदबाजी कर बेन स्टोक्स को कुल 12 बार आउट कर दिया है। हैदराबाद टेस्ट में स्टोक्स दूसरी पारी के दौरान नाटकीय अंदाज में आउट हो गए।
बेन स्टोक्स डिफेन्स करने के लिए गए थे लेकिन वह गेंद की लाइन में खेलते हुए टर्न को नहीं संभाल पाए। गेंद हल्का टर्न होकर बल्ले के करीब से निकलती हुई ऑफ़ स्टंप पर जाकर टकरा गई। इस दौरान स्टोक्स अपने पैड को बचाकर खेल रहे थे इसलिए स्टम्प्स ठीक से कवर नहीं हो पाए। इस तरह अश्विन ने उनको 12वीं बार टेस्ट क्रिकेट में अपना शिकार बना लिया।
इशांत शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शर्मा ने भी एक इंग्लिश क्रिकेटर को 11 बार आउट किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को उन्होंने अपना शिकार बनाया। तीसरे स्थान पर एक बार फिर से कपिल देव का नाम ही सामने आता है। उन्होंने इंग्लैंड के ग्राहम गूच को 11 बार आउट किया। अश्विन ने डेविड वॉर्नर को 11 बार आउट किया है।
हैदराबाद टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान इंग्लैंड ने 246 रन बनाए थे और बेन स्टोक्स के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला था। दूसरी पारी में वह सस्ते में आउट होकर चलते बने। जो रूट भी दोनों पारियों में खामोश रहे हैं। भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications