IND vs ENG: ओवरस्मार्ट हार्दिक पांड्या की एक गलती टीम को ले डूबी, किस फैसले से हुई टीम इंडिया की हार

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अब सीरीज में मामला 2-1 पर आ गया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया अगर जीत दर्ज करती, तो सीरीज पर कब्जा जमा लेती। अब आने वाले दो मैच दिलचस्प होने वाले हैं।

भारतीय टीम को एक मैच और जीतना है। इंग्लिश टीम के लिए स्थिति अब भी करो या मरो वाली रहेगी। इंग्लैंड की टीम को आने वाले दोनों मैचों में जीत दर्ज करने की आवश्यकता होगी। राजकोट टी20 में भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर टिके थे लेकिन उनकी गलती टीम को भारी पड़ी।

ind vs eng

एक तरह से कहा जाए, तो पांड्या ने स्मार्ट बनने का प्रयास किया था लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए और टीम को पराजय मिली। मामला 18वें ओवर की अंतिम गेंद से जुड़ा हुआ है। ध्रुव जुरेल क्रीज पर थे और उनके सामने नॉन स्ट्राइक छोर पर हार्दिक पांड्या खड़े थे।

IND vs ENG: पांड्या से हुई एक गलती

हार्दिक पांड्या ने अंतिम गेंद पर सिंगल नहीं लिया ताकि वह स्ट्राइक पर जा सके। देखा जाए, तो यह ठीक किया गया लेकिन इसमें गलती भी है। अम्बाती रायडू ने भी कहा है कि जुरेल को फिनिशर के तौर पर भेजा गया था, तो पांड्या को सिंगल लेना चाहिए था।

IND vs ENG: पांड्या की सोच नहीं आई काम

जुरेल सिंगल लेकर अगले ओवर में फिर से स्ट्राइक पर होते और रन बना सकते थे। हालांकि टीम इंडिया को दो ओवर में 42 की दरकार थी। अठारहवें ओवर की अंतिम गेंद पर सिंगल आने से 41 रनों की जरूरत होती। पांड्या ने जुरेल को कम समझने का काम किया और खुद को स्मार्ट माना लेकिन उनकी सोच काम नहीं आई।

IND vs ENG: पांड्या की बैटिंग रही धीमी

अगले ओवर में आते ही पांड्या पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इस तरह वह अपना स्मार्ट गेम में खुद ही फंस गए। वहां से गेम पलट गया और इंग्लैंड ने 26 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हार्दिक पांड्या की बैटिंग भी धमी रही थी। वह 35 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, यह भी हार के कारणों में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+