बड़ी बाउंड्री पर खुल गई भारतीय बल्लेबाजों की पोल, इंग्लैंड में पूरी टीम ने मिलकर जड़े कुल कितने छक्के?

IND vs ENG: आईपीएल में हर मैच के दौरान कई छक्के देखने को मिलते हैं लेकिन इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कलई खुल गई। भारतीय टीम के खिलाड़ी बड़ी बाउंड्री पर रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए और इंग्लैंड ने आसानी से उनको आउट कर दिया।

पांच मैचों की सीरीज में एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन बैटिंग उसमें भी आई थी। भारतीय टीम के बल्लेबाज छक्कों के लिए तरसते दिखाई दिए। वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सभी बल्लेबाजों की पोल खुल गई।

IND vs ENG

टीम इंडिया ने सभी पांच मैच खेलने के बाद 35 छक्के जड़े। यही सीरीज अगर भारत में होती, तो छक्कों की यह संख्या और ज्यादा जा सकती थी। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम ने चार ही मैचों में बैटिंग करते हुए भारत को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड ने कुल 38 छक्के जमाए।

भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले प्लेयर का नाम श्रेयस अय्यर है, उन्होंने 5 मैच खेलकर कुल 7 छक्के जमाए, तिलक वर्मा ने भी 7 छक्के जड़े। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 218 रन आए। भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी वही हैं। ओवरऑल टैली में हैरी ब्रूक का नाम टॉप पर है, उन्होंने 229 रन बनाए लेकिन चार पारियों में ही बैटिंग की थी। ब्रूक ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 15 छक्के जमाए।

इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी जोस बटलर हैं, उन्होंने अंतिम मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी और सीरीज में कुल 11 छक्के जड़ने में सफल रहे। बटलर ने 5 मैचों में 175 रन बनाए। भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 5 और अभिषेक शर्मा ने 6 छक्के जमाए। दोनों ही प्लेयर्स को आईपीएल में सिक्सर किंग माना जाता है लेकिन यहां फ्लॉप साबित हो गए, बड़ी बाउंड्री में ये दोनों प्लेयर्स प्रयास करने के बावजूद गेंद को बाहर नहीं मार पाए और जल्दी आउट होते रहे।

क्र बल्लेबाज मैच पारी रन चौके छक्के
1
हैरी ब्रूक 5 4 229 17 15
2
श्रेयस अय्यर 5 5 218 18 7
3
जोस बटलर 5 4 175 16 11
4
फिलिप सॉल्ट 5 4 135 17 4
5
अभिषेक शर्मा 5 5 131 16 6
6
ईशान किशन 5 5 122 14 3
7
तिलक वर्मा 5 5 104 5 7
8
जैकब बेथेल 5 3 89 7 5
9
शिवम दुबे 5 5 85 6 3
10
सैम करन 5 2 48 5 0
11
वैभव सूर्यवंशी 3 3 42 1 5
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+