इंग्लैंड की एक बार फिर से DRS पर निकली चीखें, रूट के आउट पर वॉन का सवाल, फैन्स ने लगा दी क्लास
IND vs ENG: भारत दौरे पर इंग्लैंड की तरफ से डीआरएस पर सवाल लगातार उठते रहे हैं। बेन स्टोक्स ने भी तकनीक पर सवाल उठाया था। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। रांची टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर अश्विन ने जो रूट को पगबाधा आउट किया था।
रूट के खिलाफ अपील होने पर अम्पायर ने आउट दे दिया। इसके बाद बल्लेबाज ने फैसले को रिव्यू करने के लिए टीवी अम्पायर के पास भेज दिया। वहां से आउट आया। डीआरएस के लिए निर्धारित तीनों लाइन रेड होने पर उनको आउट दे दिया गया।

इसके बाद माइकल वॉन की तरफ से सवाल उठाया गया है। माइकल वॉन ने फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि आप खुद देख सकते हैं कि यह आउट है या नॉट आउट। उन्होंने कहा कि रूट का आउट होना तकनीक के लिए झटका है। ऐसा लगा कि आधी से ज्यादा गेंद लेग स्टम्प से बाहर पिच हुई लेकिन इसे रेड लाइन में दिखाया गया।
You can all make your own minds up … pic.twitter.com/kORDW2lk6f
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 25, 2024
वॉन ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि तीसरे अम्पायर को निर्णय देने से पहले और ज्यादा रिप्ले देखने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि पारी के मुख्य पलों के दौरान हमने और ज्यादा रिप्ले क्यों नहीं देखे। हालांकि माइकल वॉन की बातों को फैन्स ने बड़े मजे से लिया और कहा कि आप रोते रहो।
Cry more :)
— Gabbar (@GabbbarSingh) February 25, 2024
Dont cry on this... England 5 down...
— Hriday Singh (@hridaysingh16) February 25, 2024
First inning.
Ben stokes was OUT, umpire didnt raise his finger but it was PLUMP so he walked
Second inning
Ben stokes was OUT but umpire didnt give it OUT and umpires call saved him
When are you going to talk about it? @MichaelVaughan
— Varun Giri (@Varungiri0) February 25, 2024
पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटने वाले जो रूट का बल्ला इस बार नहीं चल पाया। रूट 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को लीड मिली लेकिन दूसरी पारी में खेलते हुए स्थिति खराब हो गई।












Click it and Unblock the Notifications