IND vs ENG: तीसरे दिन बदला ओवल टेस्ट का समय, जानिए कब से कब तक चलेगा खेल

IND vs ENG 5th Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में चल रहा पांचवां टेस्ट मैच अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। दूसरे दिन के खेल के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। इस रोमांचक मुकाबले में अब तीसरे दिन का खेल और भी अहम हो गया है, क्योंकि भारत को अब इंग्लैंड को एक मजबूत लक्ष्य देना है।

तीसरे दिन खेल के समय में बदलाव (IND vs ENG 5th Test Day 3)

इस टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन बारिश के कारण कुछ ओवरों का नुकसान हुआ है। इसी वजह से अब तीसरे दिन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, ताकि अधिक से अधिक ओवर खेले जा सकें। भारतीय समय अनुसार तीसरे दिन कुल 98 ओवर कराने की योजना है। ऐसे में दोनों टीमों के पास बेहतर खेल दिखाने के लिए अधिक मौके होंगे।

IND vs ENG 1

भारत की नजरें बड़े स्कोर की तरफ

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 247 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को जल्दी आउट किया। भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल अर्धशतक जड़ चुके हैं और अभी क्रीज पर हैं। अगर भारतीय बल्लेबाज़ अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं तो वे इंग्लैंड के सामने 250 से 300 रन का लक्ष्य रख सकते हैं, जो इस पिच पर चुनौतीपूर्ण होगा। ओवल की पिच पर गेंदबाज़ों को मदद मिल रही है, ऐसे में यह स्कोर इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा।

बदली हुई टाइमिंग यहां देखें

पहला सेशन: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
लंच ब्रेक: शाम 5:30 बजे से 6:10 बजे तक
दूसरा सेशन: शाम 6:10 बजे से रात 8:25 बजे तक
टी ब्रेक: रात 8:25 बजे से 8:45 बजे तक
तीसरा सेशन: रात 8:45 बजे से 11:00 बजे तक

अगर दिन के निर्धारित 98 ओवर पूरे नहीं हो पाते हैं तो एक बार फिर खेल को आधे घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+