IND vs ENG: राहुल के बाद जडेजा की चली तलवार, भारतीय टीम 387 रन बनाकर ऑल आउट
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में केएल राहुल के बल्ले से तीसरे दिन के खेल में शतकीय पारी आई। उनके अलावा ऋषभ पंत और जडेजा ने भी शानदारी अर्धशतक जड़े और पहली पारी में भारत ने भी इंग्लैंड की तरह 387 रन बनाए।
तीसरे दिन के खेल में पहले सेशन के दौरान केएल राहुल और पंत ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई और अंग्रेजों की परेशानी भी बढ़ गई। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए एक अहम भागीदारी की। दोनों ने अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली।

राहुल और पंत भारतीय पारी को लंच से पहले अंतिम ओवर तक लेकर चले गए थे लेकिन एक रन के प्रयास में पंत 74 के निजी स्कोर पर रन आउट होकर चले गए। राहुल 98 पर थे और वह पंत से जल्दी स्ट्राइक लेना चाहते थे, इसी जल्दीबाजी में पंत आउट हो गए। पंत को राहुल ने रन लेने के लिए कहा था। इस तरह लंच तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 248 रन हो गया।
अगर राहुल शतक के लिए जल्दी नहीं करते तो, पंत रन आउट नहीं होते। पहले सेशन में भारतीय टीम ने 103 रन बनाए और एक विकेट गंवा दिया। पंत और राहुल के बीच कुल 141 रनों की भागीदारी देखने को मिली। सेशन से पहले शतक भी नहीं हुआ और भारत ने विकेट भी गंवा दिया।
IND vs ENG: शतक के बाद राहुल आउट
लंच के बाद वापस आते ही केएल राहुल ने इतिहास रचते हुए लॉर्ड्स में अपना दूसरा और करियर का 10वां शतक जमाया लेकिन 100 रन बनाते ही वह आउट होकर चलते बने। राहुल लॉर्ड्स में दो शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय हैं, दिलीप वेंगसरकर (3) ने पहली बार ऐसा कारनामा किया था।
IND vs ENG: जडेजा का चला बल्ला
केएल राहुल के आउट होने पर जडेजा और नितीश रेड्डी ने एक अर्धशतकीय भागीदारी कर टीम इंडिया को 300 पर पहुंचा दिया, रेड्डी 30 रन बना आउट हुए लेकिन जडेजा टिके रहे। वह 72 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद टीम इंडिया 387 रन बना आउट हो गई, इंग्लैंड का स्कोर भी पहली पारी में इतना ही था। इंग्लैंड के लिए वोक्स ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications