IND vs END: कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
India vs England 3rd Test Schedule: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मुकाबले समाप्त हो गए हैं। दोनों मुकाबले काफी बेहतरीन रहे हैं। इन मैचों में कोई भी टीम जीत सकती थी। एकतरफा मैच अभी तक नहीं हुए है। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच इंग्लैंड ने जीता। इसके बाद दूसरा मैच भारत ने जीता।
विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम ने इसमें 106 रनों से जीत दर्ज की थी और सीरीज में भी 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। सीरीज में अब तीन मुकाबले और बचे हुए हैं। तीसरा मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसकी जिज्ञासा फैन्स को होगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट कब होगा?
शुरुआती दो टेस्ट मैचों के बीच तीन दिनों का गैप था लेकिन चौथे दिन मैच समाप्त होने के कारण यह गैप चार दिनों का हो गया। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच आठ दिनों का गैप रखा गया था। अब चौथे दिन मैच समाप्त होने से यह गैप 9 दिनों का हो गया है। बड़ी सीरीज होने के कारण लम्बा गैप रखा है। तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से शुरू होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट कहां होगा?
पिछले दो मुकाबले तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दो अलग-अलग स्टेडियमों में खेले गये थे। अब फोकस गुजरात की तरफ शिफ्ट हो गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस मुकाबले का टॉस सुबह 9 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट कहां देखें?
तीसरे टेस्ट मैच को लाइव देखने के कई साधन उपलब्ध हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मुकाबला ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है। टीवी पर एक और ऑप्शन है। कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications