IND vs ENG: जेमी स्मिथ ने तूफानी पारी से रचा इतिहास! टूट गया कपिल देव का 43 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs ENG Jamie Smith: बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रनों की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 6 विकेट लेने का काम किया। वहीं आकाश दीप ने 4 विकेट झटकने में सफलता हासिल की। इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 407 रन बना पाई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

मुश्किल समय में आए जेमी स्मिथ (IND vs ENG Jamie Smith)

भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक 269 रनों की पारी की बदौलत पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड की आधी टीम 84 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। लग रहा था कि भारत जल्द ही बढ़त ले लेगा, लेकिन जेमी स्मिथ ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट दिया। स्मिथ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जब इंग्लैंड गंभीर संकट में था।

IND vs ENG 1

टूट गया कपिल देव का 43 साल पुराना रिकॉर्ड

कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले आउट हो गए थे और टीम गहरे दबाव में थी। इस मौके पर स्मिथ ने न सिर्फ तेज़ी से रन बनाए, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ में सबसे तेज़ शतक बन गया। स्मिथ ने भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कपिल देव ने 1982 में कानपुर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 86 गेंदों में शतक लगाया था। अब यह रिकॉर्ड जेमी स्मिथ ने 6 गेंद पहले शतक बनाकर तोड़ दिया।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़

जेमी स्मिथ (इंग्लैंड) - 80 गेंद, बर्मिंघम 2025
कपिल देव (भारत) - 86 गेंद, कानपुर 1982
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) - 88 गेंद, लॉर्ड्स 1990
बेन डकेट (इंग्लैंड) - 88 गेंद, राजकोट 2024
ऋषभ पंत (भारत) - 89 गेंद, बर्मिंघम 2022
वीरेंद्र सहवाग (भारत) - 90 गेंद, अहमदाबाद 2012

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+