Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: ऋषभ पंत की हिम्मत, गिल का क्लास और सिराज की धार, इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही मिले कई सवालों के जवाब

IND vs ENG, Anderson-Tendulkar Trophy: साल 2025 में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की धरती पर कमाल का प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ की और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सात साल से चली आ रही अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा। सीरीज की शुरुआत लीड्स में हार के साथ हुई, लेकिन भारत ने एडबास्टन में 336 रनों से धमाकेदार वापसी की।

शुभमन गिल ने जीता दिल (IND vs ENG, Anderson-Tendulkar Trophy)

लॉर्ड्स में रोमांचक मुकाबले में भारत को 22 रनों से हार मिली, जबकि मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा। सीरीज का फाइनल और निर्णायक टेस्ट ओवल में हुआ, जहां भारत ने सिर्फ 6 रन से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 754 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया।

IND vs ENG 1

केएल राहुल और पंत का दमदार प्रदर्शन

वहीं केएल राहुल ने पिता बनने के बावजूद जिम्मेदारी निभाई और 532 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टूटी एड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 479 रन बनाए और सबका दिल छू लिया। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 23 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट निकाले। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्ले से 516 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर ने भी बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान दिया।

इन खिलाड़ियों ने किया निराश

कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जैसे करुण नायर, साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर और नितीश रेड्डी। लेकिन कुल मिलाकर ये सीरीज भारतीय टीम की मजबूती, टीम वर्क और युवा जोश का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आई। बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहली टेस्ट सीरीज से पहले कई तरह के सवाल उठ रहे थे।

लेकिन खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जबाव देने का काम किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के स्तर को आने वाले सीरीज में और बेहतर बनाने की क्षमता रखता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+