दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत, गाड़ी से बाहर ले जाया गया, आखिर क्या हुआ- VIDEO

IND vs ENG: मैनचेस्टर में आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला शुरू हुआ, इसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और उछाल वाली विकेट पर गेंदबाजों का बखूबी सामना किया।

टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर शानदार बैटिंग की और पहले सेशन में आउट नहीं हुए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए कुल 94 रनों की शानदार भागीदारी कर डाली। इसके बाद केएल राहुल आउट होकर चले गए।

rishabh pant

राहुल 46 रन बना आउट हो गए और जायसवाल फिफ्टी के बाद 58 पर चलते बने। उनके बाद गिल सस्ते में आउट हो गए। इस बीच ऋषभ पंत और सुदर्शन खेल रहे थे और सब कुछ अच्छा चलते हुए 68वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिससे भारत को बड़ा झटका लगा।

पंत को गेंद से जोरदार चोट लगी और वह दर्द से कराह उठे। वह चल नहीं पा रहे थे और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। भारत के लिए यह बड़ा झटका था। अच्छी तरह बैटिंग कर रहे ऋषभ पंत 48 गेंदों में 37 के स्कोर पर क्रीज मैदान छोड़ गए। उनका दर्द इतना ज्यादा था कि मैदान पर गोल्ड कार्ट को बुलाया गया। इससे पंत को ले गए। सुदर्शन के साथ पंत ने शानदार साझेदारी की थी।

वोक्स की गेंद को ऋषभ पंत स्वीप खेल रहे थे और चूकते ही गेंद जूते पर जाकर लगी, जिससे उनको काफी तकलीफ हुई, पल भर में ही उनका पांव सूझ गया और तुरंत बाहर जाना पड़ा। पंत अगर इस तरह का शॉट खेलने का प्रयास नहीं करते तो, शायद मैदान पर ही टिके रहते।

उनके जाने के बाद साई सुदर्शन का भी ध्यान भंग हो गया और वह भी एक शानदार फिफ्टी जड़ने के बाद आउट होकर चलते बने। तीसरे सेशन के अंतिम समय तक जडेजा और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर थे दोनों 19-19 पर नाबाद रहे और भारत ने स्टम्प्स तक 4 विकेट पर 264 का स्कोर हासिल किया। बेन स्टोक्स को 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+