IND vs ENG: कब और कहां खेले जाएंगे भारत-इंग्लैंड के मुकाबले? सीरीज का शेड्यूल घोषित
IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया वापस सफेद गेंद क्रिकेट की तरफ रुख करेगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेली जाएगी। घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया वनडे और टी20 सीरीज में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। जनवरी में सीरीज शुरू हो जाएगी।
जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लिश टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम का ऐलान शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच के बाद होगी। इंग्लैंड की टीम भारत में खेलने के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी।

भारत के खिलाफ सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, इसमें कुल पांच मैच होंगे। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज खेली जानी है। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होगा।
दूसरा टी20 मुकाबला चेन्नई में 25 जनवरी और तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद अंतिम दो मैचों में चौथा मुकाबला पुणे में 31 जनवरी और पांचवां मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा।
IND vs ENG सीरीज अहम है
एकदिवसीय सीरीज के तीन मुकाबले इंग्लैंड और भारत दोनों के लिए ही काफी अहम है। चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी के हिसाब से इन मैचों की अहमियत है। भारत में खेलने से इंग्लैंड को पाकिस्तानी मैदानों पर खेलने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि भारतीय टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं जाएगी, इसलिए टीम इंडिया के मैचों का आयोजन दुबई में किया जाएगा। एक सेमीफाइनल भी वहीँ होगा और अगर टीम इंडिया फाइनल में जाती है, तो वह मैच भी वहां खेला जाएगा।
भारत vs इंग्लैंड शेड्यूल (IND vs ENG Schedule)
पहला टी20, 22 जनवरी- कोलकाता
दूसरा टी20, 25 जनवरी- चेन्नई
तीसरा टी20, 28 जनवरी- राजकोट
चौथा टी20, 31 जनवरी- पुणे
पांचवां टी20, 2 फरवरी- मुंबई
पहला वनडे, 6 फरवरी- नागपुर
दूसरा वनडे, 9 फरवरी- कटक
तीसरा वनडे, 12 फरवरी- अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications