IND vs ENG: लीड्स में लीड के बाद भारत को लगे दो झटके, केएल राहुल क्रीज पर टिके, तीसरे दिन का खेल समाप्त

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने लगभग भारत की पहली पारी के बराबर स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लिश टीम 465 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 6 रनों की लीड प्राप्त हुई। दूसरी पारी में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही।

पहली पारी में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस बार नहीं चल पाया। नई गेंद के सामने जायसवाल महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनको ब्रायडन कार्स ने आउट कर दिया। इसके बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने के लिए आए।

ind vs eng

सुदर्शन ने क्रीज पर टिकने का प्रयास किया और केएल राहुल के साथ मिलकर एक अर्धशतकीय भागीदारी की। अच्छी बैटिंग कर रहे सुदर्शन को बेन स्टोक्स ने 30 रनों के निजी स्कोर पर आउट करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा दी। उधर केएल राहुल क्रीज पर टिककर रन बना रहे थे और स्टम्प्स तक 47 के स्कोर पर नाबाद रहे, उनके साथ गिल भी 6 रन बना नॉट आउट रहे। भारतीय टीम ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बनाए।

IND vs ENG: शतक से चूके ब्रूक

इससे पहले इंग्लैंड के शतकवीर ओली पोप को प्रसिद्ध कृष्णा ने 106 के स्कोर पर आउट कर दिया। बाद में बेन स्टोक्स भी 20 के निजी स्कोर पर चलते बने। इंग्लैंड के लिए क्रीज पर खड़े होकर रन बनाने का काम हैरी ब्रूक ने किया। वह शतक के करीब जाकर 99 पर आउट हो गए।

IND vs ENG: बुमराह की धाकड़ गेंदबाजी

हालांकि उनको जीवनदान भी कई मिले। भारत की फील्डिंग बेहद निम्न स्तर की रही। जेमी स्मिथ ने 40 रनों की पारी खेली। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारत के नाक में दम कर दिया। क्रिस वोक्स ने 38 और कार्स ने 22 रन बनाए, तब इंग्लिश पारी 465 तक पहुंची। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और सिराज ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+