IND vs ENG: 'यहां इन बातों को पूछने का क्या मतलब है,' मीडिया के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले एकदिवसीय मुकाबले की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस वार्ता में रोहित शर्मा को थोड़ा गुस्सा आ गया। उनको सवाल ही कुछ ऐसा ही पूछा गया था। रोहित शर्मा को अपने भविष्य को लेकर सवाल किया गया और उनकी तरफ से एक जवाब भी आया लेकिन यह गुस्से वाला लग रहा था।
भविष्य की योजनाओं के बारे में बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि उनका ध्यान फ़िलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैम्पियंस ट्रॉफी पर है। जब उनसे पूछा गया कि आपको इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या बीसीसीआई ने भविष्य की योजनाओं पर फैसला लेने के लिए कहा गया?

रोहित शर्मा को सवाल पसंद नहीं आया और यह उनके चेहरे से झलक रहा था। उन्होंने कहा कि मैं अपने भविष्य के बारे में कुछ बोलता हूँ, इसका ताल्लुक यहाँ कैसे है। तीन एकदिवसीय मुकाबले आ रहे हैं। इस तरह की रिपोर्ट्स काफी बार सुनने को मिलती रही हैं। उन रिपोर्ट्स का जवाब देने के लिए मैं यहाँ नहीं हूँ।
Rohit Sharma के लिए क्या अहम
भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि मेरे लिए इस समय तीन एकदिवसीय मुकाबले और चैम्पियंस ट्रॉफी काफी अहम है। मेरा फोकस इस समय इस गेम्स के ऊपर ही हैं और इसके बाद क्या होता है, यह हम देखेंगे।
Rohit Sharma के लिए आई थी खबर
गौरतलब है कि रिपोर्ट्स में बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से ही खबरें आई थीं कि चयन समिति की हालिया मीटिंग में अधिकारियों ने रोहित के भविष्य के प्लान्स पर चीजें जानने का प्रयास किया था। उनसे चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद की योजनाओं के बारे में पूछे जाने की बातें सामने आई थीं। उनके बारे में रोहित शर्मा ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
रोहित का प्रदर्शन रहा था खराब
गौरतलब है कि घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। भारतीय टीम को वहां सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रोहित शर्मा के खेल पर सवाल खड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications