सिराज के फ़ालतू अग्रेशन का हैरी ब्रूक ने दिया जवाब, कूटकर बनाया भूत, प्रसिद्ध कृष्णा ने 99 पर आउट कर लिया बदला

IND vs ENG: आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट, मोहम्मद सिराज अपनी तीव्र गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजों को अक्सर मानसिक दबाव में डालते हैं। लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन भी सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के सामने बेवजह की छेड़छाड़ की। लेकिन इस बार ब्रूक ने किसी भी बहस या विवाद में नहीं फंसकर अपने बल्ले से जवाब दिया।

अग्रेशन दिखाने के बाद वाले दो ओवरों में उन्होंने सिराज की गेंदबाजी पर 4 चौके और एक छक्का जड़कर अपनी ताकत का परिचय दिया और बता दिया कि बेवजह उलझने का कोई मतलब नहीं है।। इस तरह सिराज का अग्रेसिव अंदाज उन्हें भारी पड़ गया। ब्रूक तेजी से अपने शतक की तरफ चले गए।

ind vs eng

सिराज की धुनाई के बाद कप्तान शुभमन गिल ने उनको गेंदबाजी से हटा दिया और प्रसिद्ध कृष्णा को लाया गया। तब तक ब्रूक को शतक पूरा करने के लिए महज एक रन की दरकार थी। कृष्णा ने किसी विवाद में पड़ने के बजाय अपना ध्यान ब्रूक को आउट करने पर लगा दिया।

उन्होंने छोटी गेंद डालकर ब्रूक को पुल शॉट खेलने के लिए आमंत्रित किया और बल्लेबाज को जाल में फंसाने में सफल रहे। स्क्वेयर लेग सीमा रेखा पर खड़े शार्दुल ठाकुर ने ब्रूक को कैच करते हुए 99 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। इस तरह सिराज का बदला प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया।

IND vs ENG: सिराज की हुई धुनाई

सिराज की गेंदबाजी पर अंग्रेजों ने जमकर रन बनाए और ऐसा लग रहा था कि यह कोई टी20 मुकाबला चल रहा है। सिराज की गेंदबाजी में कोई लय और लाइन नजर नहीं आई। वह सिर्फ अपना गुस्सा दिखाने का प्रयास करते हुए रन देते चले गए और 100 से ज्यादा रन दे गए। हालांकि रन अन्य गेंदबाजों ने भी खर्च किये लेकिन विकेट भी झटके।

IND vs ENG: इंग्लैंड का शानदार जवाब

आज के दिन की शुरुआत में इंग्लैंड ने सबसे पहले ओली पोप का विकेट गंवाया। उनको 106 के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर दिया। बेन स्टोक्स महज 20 के निजी स्कोर पर चलते बने। जेमी स्मिथ अच्छी लय में थे, उनको भी प्रसिद्ध कृष्णा ने 40 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इंग्लैंड ने भी 465 का स्कोर हासिल किया, बुमराह ने 5 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+