Ind vs Eng: शुभमन गिल और केएल राहुल का धमाकेदार प्रदर्शन, 55 साल बाद भारत के टेस्ट इतिहास में हुआ ये करिश्मा
Ind vs Eng Day 5 Shubman Gill and KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ही बल्लेबाजों शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद बल्ले से इतिहास रच दिया। दोनों भारतीय बल्लेबाज़ एक ही विदेशी टेस्ट सीरीज़ में 500 से ज़्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय जोड़ी बन गए हैं।
55 साल बाद हुआ ये करिश्मा (Ind vs Eng Day 5 Shubman Gill and KL Rahul)
इससे पहले यह कारनामा 55 साल पहले 1970-71 में दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर और दिलीप सरदेसाई ने किया था। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड ने पहले 669 रन बनाकर दबाव बना दिया और फिर पहले ही ओवर में भारत के दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। टीम इंडिया 0/2 पर मुश्किल में थी।

दोनों बल्लेबाजों ने बरसाए रन
लेकिन इसके बाद कप्तान शुभमन गिल (78*) और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (87*) ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने न सिर्फ भारत को मैच में बनाए रखा बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी जगह दिला दी। शुभमन गिल ने अब तक इस सीरीज़ में कुल 697 रन बना लिए हैं, जबकि केएल राहुल 508 रनों तक पहुंच चुके हैं।
केएल राहुल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
यह सिर्फ दूसरी बार है जब दो भारतीय बल्लेबाज़ों ने विदेशी टेस्ट सीरीज़ में 500+ रन बनाए हों। इससे पहले गावस्कर ने 774 और सरदेसाई ने 642 रन बनाए थे वेस्टइंडीज के खिलाफ 1970-71 में। इसके साथ ही राहुल इंग्लैंड में 500+ रन बनाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सुनील गावस्कर के नाम थी, जिन्होंने 1979 में 542 रन बनाए थे। वहीं 21वीं सदी में इंग्लैंड में 500+ रन बनाने वाले राहुल पहले विदेशी ओपनर हैं।












Click it and Unblock the Notifications