Explained: लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम ने क्यों बांधी काली पट्टी? एक मैच में 3 बार आर्मबैंड बांधने का क्या कारण

IND vs ENG: लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के पांचवें दिन रोमांच की उम्मीद है। इंग्लैंड की टीम भारत से मिले 371 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। मुकाबला शुरू होते ही एक दोनों टीमों को काली पट्टी बांधे देखा गया। इससे फैन्स के मन में जिज्ञासा उत्पन्न हुई कि ऐसा क्यों किया गया है।

काली पट्टी आम तौर पर किसी को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी जाती है। किसी प्रोटेस्ट के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि लीड्स टेस्ट मैच में ऐसा क्या हो गया, जिससे दोनों टीमों के प्लेयर्स को काला आर्मबैंड बांधकर मैदान पर उतरना पड़ा।

ind vs eng
Photo Credit: BCCI

लीड्स टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के प्लेयर्स ने ब्लैक आर्मबैंड पहने थे। उस समय अहमदाबाद में एअर इंडिया की क्रैश हुई फ्लाइट के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया गया था। प्लेन लंदन जा रहा था और उसमें जान गंवाने वाले लोगों में ब्रिटिश नागरिक भी थे।

इसके बाद तीसरे दिन के खेल में भी यही देखने को मिला था और दोनों टीमों ने मौन रखते हुए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया, इस बार इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड सिड लॉरेंस का निधन होने के कारण ब्लैक आर्मबैंड बांधा गया, वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके थे।

IND vs ENG: अंतिम दिन क्यों बांधा ब्लैक आर्मबैंड

इसके बाद आज पांचवें दिन भी ब्लैक आर्मबैंड बांधा गया है, भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन होने के कारण उनको श्रद्धांजलि दी गई है, दिलीप दोशी भारत के लिए टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वह लंदन में अपने परिवार के साथ रहते थे और कार्डिएक अरेस्ट के कारण से उनका निधन हो गया। इस वजह से दोनों टीमों ने उनको श्रद्धांजलि दी।

इस तरह लीड्स टेस्ट मैच में तीन बार दोनों टीमों के प्लेयर्स ने काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया, इंग्लैंड को भारत ने 371 रनों का लक्ष्य दिया है, देखना होगा कि ये रन बन पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+