ऋषभ पंत की पिटाई से हुआ अंग्रेजों को दर्द, टूटी उंगली के बावजूद बनाया धांसू रिकॉर्ड, फैंस ठोक रहे सलाम

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन जब ऋषभ पंत चोटिल होकर बाहर हुए थे, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह वापसी करने वाले हैं। पंत के बाहर होने की खबरें आई थीं और ऐसा ही हुआ। बीसीसीआई ने उनकी उपलब्धता को लेकर प्रतिक्रिया दी। इस बीच दूसरे दिन के खेल में वह वापस आ गए।

पंत बैटिंग करने के लिए आए और कुछ आकर्षक शॉट जड़ने में सफल रहे। इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी हैरानी हुई क्योंकि जूते पर गेंद लगने के बाद उनके पांव की उंगली पर गहरी चोट लगी थी। पंत वापस आकर टीम के लिए बेहतरीन काम करने के अलावा एक कीर्तिमान भी बनाकर चले गए।

ind vs eng

चोट के साथ खेलते हुए पंत ने धांसू फिफ्टी जमाई और एक धमाकेदार रिकॉर्ड बना दिया। वह SENA देशों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा छक्कों के मामले में वह वीरेंद्र सहवाग के एक कीर्तिमान की बराबरी करने में सफल रहे हैं।

IND vs ENG: पंत ने बनाए कीर्तिमान

सहवाग और पंत दोनों ने ही टेस्ट क्रिकेट में 90-90 छक्के जड़े हैं लेकिन मुकाबले पंत ने काफी कम खेले हैं। सहवाग ने 100 से ज्यादा टेस्ट खेले थे, दूसरी तरफ पंत ने 50 से भी कम टेस्ट मुकाबले खेले हैं। पंत के छक्कों की टैली तो अभी काफी ऊपर जाने वाली है।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड में सीरीज खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऋषभ पंत टॉप खिलाड़ी बन गए। इस सीरीह में वह 479 रन बना चुके हैं। एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने में ऋषभ पंत टॉप पर हैं, वह 5 बार ऐसा कर चुके हैं। फारुख इंजीनियर और धोनी ने यह कारनामा 4-4 बार किया था।

IND vs ENG: भारतीय टीम ऑल आउट

पंत ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। भारत की पहली पारी 358 के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड के कप्तान बेन सस्टोक्स की गेंदबाजी धमाकेदार रही, वह 5 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर को 3 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+