IND vs ENG: आ गया इंग्लैंड का खूंखार खिलाड़ी, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल, 4 साल बाद वापसी
IND vs ENG: भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में पराजित करने के बाद अब इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए भी एक बड़ा फैसला लिया है। टीम इंडिया को निश्चित रूप से अब परेशानी होगी। इंग्लिश टीम का एक धांसू खिलाड़ी टीम में वापस लौट आया है, यह खिलाड़ी टीम इंडिया को मुश्किल में डाल सकता है।
भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लिश टीम एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेलने वाली है। 2 जुलाई को होने वाले इस मुकाबले से पहले ही इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल कर लिया है। चार साल पहले आर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में अपना अंतिम मुकाबला खेला था।

मजे की बात तो यह है कि आर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में अपना अंतिम मुकाबला टीम इंडिया के खिलाफ ही खेला था। साल 2021 में उन्होंने अंतिम टेस्ट खेला था, इसके बाद चोट के कारण वह बाहर हो गए। सफेद गेंद क्रिकेट में वह मई 2024 में लौटे थे। आर्चर के लिए चोट एक बड़ी समस्या बनकर सामने आई है।
हाल ही में आर्चर डरहम के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में खेले थे। इससे उनकी फॉर्म और फिटनेस देखी गई थी। सिर्फ आर्चर को ही इंग्लैंड की टीम में बतौर नया चेहरा शामिल किया गया है, बाकी खिलाड़ी वही हैं जो लीड्स टेस्ट में शामिल थे। इंग्लैंड इस सीरीज में फ़िलहाल 1-0 से आगे है।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के बाकी बचे तीन टेस्ट का शेड्यूल
लॉर्ड्स (10 से 14 जुलाई)
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर (23 से 27 जुलाई)
द ओवल (31 जुलाई से 4 अगस्त)
इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जॉश टंग, क्रिस वोक्स












Click it and Unblock the Notifications