IND vs ENG 1st ODI Playing 11: नागपुर ODI से एक दिन पहले हुआ प्लेइंग 11 का ऐलान, 15 माह बाद दिग्गज की वापसी

IND vs ENG 1st ODI Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस साल अपना पहला ही मैच खेलेगी। इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज में भारतीय टीम से पराजित हुई थी। चैम्पियंस ट्रॉफी के हिसाब से दोनों टीमों के लिए यह खास सीरीज है।

नागपुर में पांच साल के बाद मुकाबला हो रहा है, यह भी एक दिलचस्प बात है। हालांकि वहां टेस्ट मुकाबले होते रहे हैं। टॉस के समय ही आम तौर पर टीमों की प्लेइंग इलेवन का पता चलता है लेकिन यहाँ ऐसा नहीं है। नागपुर वनडे के एक दिन पहले प्लेइंग इलेवन घोषित हुई है।

ind vs eng

इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में एक दिन पहले ही बता दिया है। 15 महीने के बाद इंग्लैंड की टीम में एक दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है। देखना होगा कि इस टीम के साथ इंग्लिश टीम किस तरह भारतीय टीम को टक्कर देने में सफल रहती है।

IND vs ENG: किसकी हुई टीम में वापसी

साल 2023 के वर्ल्ड कप में अपना अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेलने वाले जो रूट को वापसी का मौका मिल गया है। वह 15 माह के लम्बे समय के बाद कोई एकदिवसीय मुकाबला खेलेंगे। भारत में अंतिम मैच खेलने के बाद वह एक बार फिर से भारत में आकर ही वनडे खेलेंगे।

IND v ENG: भारत का कौन सा खिलाड़ी खेलेगा

भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की घोषणा मैच के दिन ही होगी। टॉस के समय ही पता चल पाएगा कि टीम इंडिया में कौन खेलने वाला है। भारतीय टीम में भी 15 महीने बाद मोहम्मद शमी एकदिवसीय मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। शमी ने भी अंतिम एकदिवसीय वर्ल्ड कप में ही खेला था।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डकेट, फिल साल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+